Home रोजगार NEET UG 2026 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जल्दी करें आवेदन

NEET UG 2026 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जल्दी करें आवेदन

NEET UG परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 8 फरवरी से शुरू हो गए हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च तय की गई है।

neet ug exam 2026 registration start
Photo: Grok

NTA NEET UG Online Form 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) परीक्षा के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इसके लिए आवेदन 8 फरवरी (रविवार) से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 8 मार्च तय की गई है। इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 8 मार्च ही तय की गई है।

आवेदन करते समय कोई त्रुटि हो जाती है तो इसके लिए संशोधन 10-12 मार्च के बीच कर सकते हैं। देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाती है। इसके लिए परीक्षा इस साल 3 मई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष है। 31 दिसंबर 2009 तक जन्मे अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करने के योग्य हैं।

NEET परीक्षा के लिए क्या है योग्यता?

NEET परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो/बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही 12वीं की पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए एकल चरण में परीक्षा आयोजित कराई जाती है जो 720 अंकों की होती है। इस परीक्षा के बाद कट-ऑफ बनती है जिसके मुताबिक, अलग-अलग संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस के दाखिले मिलते हैं। इस परीक्षा के लिए भारत के अलावा अन्य देशों के अभ्यर्थी भी आवेदन करते हैं।

यह भी पढ़ें – UPSC ने सिविल सर्विसेज के लिए निकाली 933 भर्तियां, 24 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

हर साल इस परीक्षा के लिए लगभग 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। साल 2024 में इसके लिए करीब 24 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं, 2025 में भी 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

क्या है आवेदन शुल्क?

NEET परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,700 रुपये रखा गया है। वहीं, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1,000 रुपये रखा गया है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी यह शुल्क 1,000 रुपये रखा गया है। वहीं, भारत से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 9,500 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि माध्यमों से जमा कर सकेंगे। वहीं, यूपीआई की भी सुविधा दी गई है।

यह भी पढ़ें – GDS Vacancy 2026: डाक विभाग में निकली 28 हजार से अधिक भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसके लिए जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें। इसकी परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी जिससे कुछ दिनों पहले इसके लिए शहर और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

ऐसे में जो भी अभ्यर्थी मेडिकल संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक हैं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://examinationservices.nic.in/neetc2026/root/Home.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFcFR+natXIEjJ1rCf6DMgOr0FO08ClwO9m4YYQvMGcVT पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version