HomeभारतNEET-UG 2026: रद्द हुई परीक्षा के लिए NTA ने शुरू की रिफंड...

NEET-UG 2026: रद्द हुई परीक्षा के लिए NTA ने शुरू की रिफंड प्रक्रिया, 27 मई तक छात्र जमा कर सकेंगे बैंक डिटेल

एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नीट पंजीकरण पोर्टल पर रिफंड का विशेष लिंक सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन कर रिफंड प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

NEET-UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित और बाद में रद्द की गई नीट-यूजी 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क वापसी (रिफंड) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने बैंक खाते का विवरण जमा कर सकते हैं, ताकि परीक्षा शुल्क सीधे उनके खाते में वापस भेजा जा सके।

एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नीट पंजीकरण पोर्टल पर रिफंड का विशेष लिंक सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन कर रिफंड प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

क्या-क्या जानकारी देनी होगी?

रिफंड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न बैंकिंग विवरण भरने होंगे:

  • खाताधारक का नाम
  • बैंक का नाम
  • बैंक खाता संख्या
  • आईएफएससी कोड

इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास कैंसेल चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करने का विकल्प भी होगा, ताकि बैंक डिटेल सत्यापित की जा सके।

एनटीए ने साफ किया है कि एक बार बैंक संबंधी जानकारी जमा करने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन या सुधार नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचने के बाद ही सबमिट करें। रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है।

पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि नीट-यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर में मेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। हालांकि बाद में पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई।

जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र हासिल कर उसे पैसों के बदले अभ्यर्थियों तक पहुंचाया। इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है।

इसे भी पढ़ेंः नीट पेपर लीक मामले में CBI ने की एक और गिरफ्तारी, अब तक कुल 11 गिरफ्तार

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए ने घोषणा की है कि नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इसमें परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग और अन्य औपचारिकताओं के लिए निर्धारित समय भी शामिल रहेगा।

एनटीए ने छात्रों से अपील की है कि वे रिफंड प्रक्रिया और पुनर्परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular