Home रोजगार MPESB ने ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 के पदों पर निकाली भर्ती,...

MPESB ने ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

MPESB ने ग्रुप – 2 सब ग्रुप 3 के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 454 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 नवंबर तय की गई है।

MPESB VACANCY, MADHYA PRADESH VACANCY
मध्य प्रदेश ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, फोटो- MPESB वेबसाइट

MPESB Group-2 Sub Group-3 Combined Recruitment Test 2025: मध्य प्रदेश एंप्लॉय सेलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप -2 सब ग्रुप-3 के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती हेतु कुल 454 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं।

इसके लिए आवेदन 29 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 नवंबर तय की गई है। वहीं, इसके लिए संशोधन करने की अंतिम
तारीख 17 नवंबर तय की गई है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही MPESB ने इस भर्ती हेतु एक अधिसूचना जारी की गई है जिसमें आयु को लेकर कुछ छूट दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

MPESB की भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

MPESB की इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता संबंधित क्षेत्र में बैचलर की डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है। अलग-अलग पदों पर भर्ती हेतु योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित अधिसूचना पढ़ें।

इस भर्ती के तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खांडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, अनूपपुर, उज्जैन जिलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें – SEBI ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए के पदों पर निकाली भर्ती, 28 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती हेतु परीक्षा की तारीख 13 दिसंबर से शुरू हो रही है। इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिनों पहले जारी किए जाएंगे। परीक्षा के बाद आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

क्या है आवेदन शुल्क?

MPESB की ग्रुप-2 सब ग्रुप 3 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखी गई है। इसके लिए सामान्य श्रेणी और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 560 रुपये रखा गया है।

वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 310 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे।

ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो MPESB की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

इसके लिए आवेदन करने के लिए मध्य प्रदेश के निवासियों को निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। इसके साथ ही जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की भी आवश्यकता होगी।

इसके साथ ही लाइव फोटो, रनिंग हैंड सिग्नेचर, हाई स्कूल का सर्टिफिकेट जरूरी है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version