लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके के पुरनिया में सोमवार (22 जून) को एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से 15 छात्रों की मौत हो गई। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बचाव कार्य जारी है। तीन मंजिला इमारत में लगी आग के चलते कई छात्र कूदे। सीएम योगी ने घटना के उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। वह अलीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
आग की लपटों से बचने के लिए कुछ छात्र कोचिंग सेंटर की इमारत से कूदे। हिंदुस्तान टाइम्स ने पुलिस सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस प्रोफेसर प्रेमराज सिंह के मुताबिक, इस दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों को कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं 15 और लोगों के आने की उम्मीद है।
सीएम योगी और डीसीएम ब्रजेश पाठक ने घटना पर जताया दुख
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना के बारे में बताया कि कम से कम 12-13 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और बताया कि घायलों को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। वह घटना स्थल पर पहुंचे और इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में बताया कि घटना के कारणों को जानने के लिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम के सिलसिले में अलीगढ़ में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने घटना पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक (DGP) और अपर मुख्य सचिव (गृह) को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए।
बता दें कि पूर्णिया इलाके में उषा मेहता मार्ग पर स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लग गई जिससे आसमान में धुएं के गुबार उठने लगे और वहां रहने वाले लोगों व इमारत के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मियों, पुलिस कर्मियों, NDRF, SDRF और सिविल डिफेंस की टीमों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया, जो कई घंटों तक जारी रहा और आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।
तीन मंजिला इमारत में लगी आग, ब्रजेश पाठक ने क्या बताया?
शुरुआती खबरों में कहा गया था कि आग एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी थी। हालांकि, बाद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उस इमारत में न तो कोई कोचिंग सेंटर चल रहा था और न ही कोई लाइब्रेरी।
अधिकारियों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिलों का इस्तेमाल एनिमेशन और गेमिंग से जुड़े सेंटर के तौर पर किया जा रहा था।
समाचार एजेंसी ने एक स्थानीय के हवाले से लिखा कि शायद किसी चिंगारी के कारण आग लगी। निवासी ने कहा कि ” अपनी जान बचाने के लिए सात-आठ छात्र इमारत से कूद गए। हालांकि अभी भी करीब 20 से 25 छात्रों के अंदर फंसे होने की आशंका है। “
ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार को लखनऊ के सेक्टर D, पुरानिया में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की “बेहद दुखद” खबर मिली है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है और अधिकारियों को उचित मेडिकल देखभाल और हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पाठक ने आगे कहा कि घटनास्थल पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक टीम और छह एम्बुलेंस तैनात की गई हैं और वह खुद भी वहां जा रहे हैं। उन्होंने X पर लिखा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द ही स्वस्थ हो जाएं।”
पाठक ने बताया कि जो तीन-चार छात्र बचकर निकलने में कामयाब रहे उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी कि कुछ छात्र अभी भी वॉशरूम के अंदर हो सकते हैं। उन्होंने PTI को बताया, “हम हर कमरे की तलाशी ले रहे हैं और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी हर वॉशरूम की जांच कर रहे हैं। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।”
यह भी पढ़ें – FSSAI ने ‘100% प्योर’ लिखने पर लगाई रोक, भ्राकम दावों को लेकर 14 खाद्य कंपनियों को भेजा नोटिस



