Home रोजगार IPPB ने GDS के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

IPPB ने GDS के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

ippb gds vacancy what is eleigibility criteria
आईपीपीबी ने जीडीएस के पदों पर निकाली भर्ती, फोटोः एक्स

IPPB GDS Executive Recruitment 2025: इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 348 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 9 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है। वहीं, फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तय की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

IPPB GDS Executive Recruitment के लिए क्या है योग्यता?

IPPB GDS Executive Recruitment हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा इसके समकक्ष वाले भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की डिग्री मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान से होनी चाहिए।

इस भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। मेरिट में चुने गए अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और फिर अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा। इसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। अभ्यर्थियों के चयन के बाद उन्हें अलग-अलग जगहों पर पोस्टिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़ें – DU ने विभिन्न विषयों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर निकाली भर्ती, 21 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के तहत चुने गए अभ्यर्थियों को 30,000 रुपये की मासिक सैलरी दी जाएगी। वहीं, सरकारी नियमों के तहत भत्ते भी दिए जाएंगे।

क्या है आवेदन शुल्क?

IPPB GDS Executive Recruitment भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांगजनों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये रखा गया है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या फिर ई-चालान के माध्यम से कर सकेंगे। ऐसे में अगर रोजगार की तलाश में हैं और इस भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/ippblaug25/basic_details.php पर जाकर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी समेत अन्य पदों पर हजारों भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इस भर्ती हेतु आवेदन करने से पहले एक बार जरूरी जानकारी ले लें। आवेदन करते वक्त जरूरी जानकारी दर्ज करने सावधानी से भरें। इससे कि किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने पाए। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म भरने के बाद इसका पीडीएफ या प्रिंट आउट अपने साथ रखें। रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है।

ऐसे में अगर भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version