HomeरोजगारIIM विशाखापत्तनम में एसोसिएट और अन्य पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या...

IIM विशाखापत्तनम में एसोसिएट और अन्य पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

IIM-विशाखापत्तनम ने जिन विभागों में भर्ती निकाली है उनमें एकेडमिक प्रोग्राम से 2, एक्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम से 2, करियर डेवलपमेंट सर्विस और एलुमनाई रिलेशन से 2 और एडमिशन ऑफिस से 1 पद शामिल हैं।

अमरावती: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) विशाखापत्तनम ने एसोसिएट, असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर आवेदन निकाले हैं। आईआईएम ने अपने विभिन्न विभागों में एसोसिएट, सीनियर एसोसिएट, एक्जीक्यूटिव एसोसिएट, सीनियर एक्जीक्यूटिव एसोसिएट और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

IIM-विशाखापत्तनम ने जिन विभागों में भर्ती निकाली है उनमें एकेडमिक प्रोग्राम से 2, एक्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम से 2, करियर डेवलपमेंट सर्विस और एलुमनाई रिलेशन से 2 और एडमिशन ऑफिस से 1 पद शामिल हैं।

IIM-विशाखापत्तनम की भर्ती के लिए 18 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईआईएम-विशाखापत्तनम के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 2 से 10 वर्षों का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है। वहीं, इन पदों के लिए एसबीए या उसके बराबर की योग्यता या किसी प्रतिष्ठित मैनेजमेंट एजुकेशन संस्थान (बिजनेस स्कूल) में अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें – FDDI में कई पदों पर निकली भर्ती, 10वीं, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन; जानें फुल डिटेल

आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, विषय-संबंधी परीक्षा (यदि आवश्यक हो), मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 7वें सीपीसी के तहत, पे-लेवल 4 से 8 के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular