Home कारोबार सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, 24 घंटे में कितना दाम घटा?

सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, 24 घंटे में कितना दाम घटा?

22 कैरेट सोने का दाम 1,39,707 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,34,786 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

gold silver price down in last 24 hours, सोना-चांदी
फोटोः समाचार एजेंसी आईएएनएस

मुंबई: सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार (10 जून) को बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। इस बिकवाली के बाद सोने के दाम कम होकर करीब 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 5,373 रुपए कम होकर 1,47,146 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है जो कि पहले 1,52,519 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम 1,39,707 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,34,786 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस दौरान 18 कैरेट सोने का दाम घटकर 1,10,360 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसका दाम पहले 1,14,389 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है। चांदी का दाम 12,655 रुपए कम होकर 2,33,283 रुपए प्रति किलो हो गया है। यह दाम पहले 2,45,938 रुपए प्रति किलो था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर के मुताबिक, सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,48,702 रुपए और चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,33,621 रुपए पर था।

यह भी पढें – संकट में स्पाइसजेट! मार्च से कई पायलटों को नहीं मिली है सैलरी, इमरजेंसी लोन की आस में कंपनी

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में बड़ी कमजोरी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 2.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,171 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63.618 डॉलर प्रति औंस थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट की वजह ट्रेडर्स की ओर से अमेरिका में महंगाई का डेटा आने से पहले मुनाफावसूली थी। महंगाई दर उच्च आने की संभावना के चलते ही एमसीएक्स पर सोना 1.50 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है।

यह भी पढ़ें – यूपी में मानसून की दस्तक का काउंटडाउन शुरू, जानिए आपके जिले में कब होगी झमाझम बारिश

उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए सपोर्ट 1,45,000 रुपए के आसपास है और 1,40,000 रुपए एक मजबूत डिमांड जोन है। तेजी की स्थिति में सोने के लिए 1,55,000 रुपए एक मजबूत रुकावट का जोन है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version