Home विश्व भारत रूसी तेल पर कर रहा ‘पूरी तरह से कटौती’, ट्रंप ने...

भारत रूसी तेल पर कर रहा ‘पूरी तरह से कटौती’, ट्रंप ने अपने दावे को दोहराया

भारत रूस के साथ अपने तेल व्यापार को पूरी तरह से बंद कर रहा है, ये दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया है। हालांकि भारत ने इस दावे को खारिज किया था।

donald trump repeated his claim on india stopped buyion russian oil, डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दावे को दोहराया, फोटोः आईएएनएस

नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीद पर रोक का दावा एक बार फिर से दोहराया है। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब वह आसियान शिखर सम्मेलन के साथ अपने पहले एशिया दौरे पर हैं।

रविवार, 26 अक्टूबर को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने अपने दावों को दोहराते हुए कहा कि नई दिल्ली, रूस से तेल आयात में कटौती कर रही है।

भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध उच्च टैरिफ और नई दिल्ली द्वारा रूसी तेल की खरीद की वजह से तनावपूर्ण हो रहे हैं। रूस के साथ तेल व्यापार के कारण ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है और उस पर यूक्रेन में युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

इस दौरान यह सवाल पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ रूसी तेल की खरीद पर चर्चा करेंगे। इस पर ट्रंप ने कहा कि मैं इस पर विचार कर सकता हूं। आपने शायद यह देखा होगा कि चीन रूसी तेल की खरीद में भारी कटौती कर रहा है और भारत पूरी तरह से कटौती कर रहा है और हमने भी प्रतिबंध लगा दिए हैं।

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्रः आत्महत्या करने वाली डॉक्टर से रेप का आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

इससे पहले ट्रंप ने इस हफ्ते की शुरुआत में रूसी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों की घोषणा की। भारत और चीन द्वारा रूसी तेल की खरीद पर ट्रंप की यह टिप्पणी दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्र्पति शी जिनपिंग के साथ उनकी निर्धारित बैठक से पहले आई है।

ट्रंप और जिनपिंग के बीच यह मुलाकात अमेरिका द्वारा चीन पर टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद हो रही है। यह मुलाकात चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के प्रयासों का हिस्सा है।

भारत ने ट्रंप के दावों को किया खारिज

ट्रंप ने इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भी ऐसा दावा किया था। इस दौरान ट्रंप ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस के साथ तेल खरीद पर कटौती करेगा और उसे बंद करेगा।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने हालांकि इस बयान का विरोध किया था जिसमें कहा था कि भारत अस्थिर ऊर्जा बाजार के बीच अपने राष्ट्रीय हित और भारतीय उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देगा।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में मंदिरों पर किसने लिखा ‘आई लव मोहम्मद’? तनाव के बीच पुलिस ने क्या बताया

आगे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मंत्रालय दोनों नेताओं के बीच हुई फोन कॉल का “पता नहीं” है। इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत सहमत हो गया है।

ट्रंप ने कहा कि “भारत, जैसा कि आप जानते हैं कि भारत ने मुझे बताया है कि वे इसे बंद करने जा रहे हैं… यह एक प्रक्रिया है। आप इसे (रूस से तेल खरीद)” यूं हीं बंद नहीं कर सकते। साल के अंत तक उनके पास लगभग नहीं के बराबर तेल रह जाएगा, यह लगभग 40 फीसदी होगा

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version