Home भारत दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये, जानिए कब...

दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये, जानिए कब होगी स्कीम लॉन्च

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी। फिलहाल अभी यह साफ नहीं है कि दिल्ली लक्ष्मी योजना में नामांकन के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

0
Rekha Gupta
फोटो- IANS

दिल्ली सरकार जल्द ही महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए अपनी एक प्रमुख योजना लॉन्च करने जा रही है। इसे ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ नाम दिया गया है। पहले इसी योजना का नाम ‘महिला समृद्धि योजना’ था, जिसका नाम बदला गया है। महिला समृद्धि योजना के लिए 2025 के बजट में 5100 करोड़ का आवंटन भी किया गया था, लेकिन इसे शुरू नहीं किया गया था।

दरअसल, ऐसी ही योजना पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने भी घोषित की थी, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका था। वहीं, 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था। हालांकि, रेखा गुप्ता सरकार ने अभी तक ऐसी किसी योजना की औपचारिक शुरुआत नहीं की है। भाजपा अब दिल्ली लक्ष्मी योजना के जरिए अपने चुनावी वादे को पुरा करने जा रही है।

कब लॉन्च होगी दिल्ली लक्ष्मी योजना?

योजना के इस साल अगस्त में रक्षाबंधन के अवसर पर लॉन्च होने की संभावना है। योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को इन शर्तों पर खड़ा उतरना होगा।

  • आवेदक की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला कम से कम 10 साल से दिल्ली की निवासी हो।
  • महिला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से संबंधित हो।
  • आवेदक के खिलाफ किसी तरह का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इसके अलावा अगर आपके घर में कार है या कोई सरकारी नौकरी में है तो भी आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

हर महीने कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता?

योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी। सरकार ने फिलहाल अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि दिल्ली लक्ष्मी योजना में नामांकन के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना को लेकर भी बड़ा बदलाव किया है। अब 1 अगस्त से महिलाओं के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य होगा। यदि किसी महिला के पास यह कार्ड नहीं होगा, तो वह मुफ्त बस यात्रा योजना का लाभ नहीं ले सकेगी।

सरकार के अनुसार, अब तक जारी किए गए कागज वाले पिंक टिकट 31 जुलाई के बाद बंद कर दिए जाएंगे। ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ केंद्र सरकार की ‘वन नेशन, वन कार्ड’ पहल के तहत पिंक एनसीएमसी (NCMC) कार्ड का हिस्सा है। इसके तहत केवल दिल्ली की रहने वाली महिलाएं ही दिल्ली परिवहन निगम यानी डीटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा की पात्र होंगी।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट को भी जारी किया नोटिस

author avatar
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version