Homeभारतदिल्लीः दो दिन वर्क फ्रॉम होम, मंत्रियों की विदेश यात्रा पर रोक;...

दिल्लीः दो दिन वर्क फ्रॉम होम, मंत्रियों की विदेश यात्रा पर रोक; PM मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने उठाए ये कदम

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की अपील पर कई कदम उठाए हैं। व्यापारियों से मालगाड़ी से सामान मंगाने की अपील भी की।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कई कदम उठाए हैं। रेखा गुप्ता ने गुरुवार (14 मई) को इस संबंध में कई बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने निजी और सरकारी संस्थानों में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, सरकार के मंत्रियों की विदेश यात्रा पर रोक समेत कई बड़े ऐलान किए। इसके साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा अगले छह महीने तक कोई भी वाहन न खरीदने का भी ऐलान किया गया है।

दिल्ली सरकार द्वारा ये कदम हाल ही में पीएम मोदी द्वारा ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण के संबंध में उठाए गए हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या ऐलान किए?

सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये ऐलान किए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक से जो अपील की है, वह राष्ट्रहित में है और देश में स्थिरता का माहौल बनाने तथा आर्थिक संतुलन हासिल करने के लिए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के रूप में हमने कुछ योजनाएं बनाई हैं और ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ नामक एक जन अभियान चलाया है, जिसे दिल्ली सरकार चलाएगी।

इन योजनाओं में सबसे पहले, पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए, हमने दो स्तरों पर बचत करने की योजना बनाई है: सरकारी और निजी। सरकारी स्तर पर, दिल्ली सरकार में हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा, और इसी तरह, निजी क्षेत्र की हर कंपनी और संस्थान को दो दिन घर से काम करने के लिए कहा जाएगा।

रेखा गुप्ता ने ये कदम उठाए।

श्रम विभाग करेगा निगरानी, छह महीने तक सरकार नहीं खरीदेगी नया वाहन

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का श्रम विभाग इसकी निगरानी करेगा। हमने अपने वाहनों की संख्या कम कर दी है; हम कम वाहनों से यात्रा करेंगे और जहां भी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया जा सकता है हम सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे।

दिल्ली सरकार अगले छह महीने तक कोई भी नया व्हीकल (पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और हाइब्रिड) नहीं खरीदेगी। इसके साथ ही जिन कर्मचारियों को ट्रांसपोर्ट अलाउंस दिया जाता है, उनके अलाउंस को 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा, अगर वे इसका 25 प्रतिशत पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर खर्च करते हैं।

व्यापारियों से भी किया अनुरोध

इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि वे अपना माल ट्रकों के स्थान पर मालगाड़ियों से मंगवाएं। दिल्ली में सरकारी कॉलोनियों से लोगों को मेट्रो स्टेशन तक लाने ले जाने के लिए 58 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 50 प्रतिशत मीटिंग ऑनलाइन हों, ऐसी कोशिश की जाएगी। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से भी क्लास और मीटिंग ऑनलाइन करने की अपील की गई है। दिल्ली सरकार ने कोर्ट से भी ऑनलाइन सुनवाई की अपील की है।

सरकार के मंत्रियों को लेकर भी रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री या अधिकारी सरकारी विदेश यात्रा नहीं करेगा। आगे के लिए तय सभी प्रोग्राम कैंसिल कर दिए गए हैं। अगले तीन महीने तक दिल्ली सरकार की तरफ से कोई बड़े इवेंट नहीं किए जाएंगे। दिल्ली के लिए विशेष ट्रैवल प्लानिंग की जाएगी, ताकि बाहरी प्रदेशों के लोग दिल्ली भ्रमण कर सकें। मेड इन इंडिया प्रोडक्ट को प्रमोट करने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण का किया ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू होगी प्रक्रिया

रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार इसको लेकर एक अभियान चलाएगी और हर जन-मानस को इससे जोड़ने का काम किया जाएगा। दिल्ली की ईवी पॉलिसी बिल्कुल तैयार है, जिसको जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। बिजली बचत अभियान के तहत सभी सरकारी विभागों में लगे एसी को 24 से 26 डिग्री पर सेट किया जाएगा और लाइटों की भी उसी तरह से व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली सरकार 15 मई से ही इसको एक जनअभियान के रूप में शुरू करेगी।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular