Home रोजगार CUET UG हेतु आवेदन के लिए एक और मौका, 26 फरवरी तक...

CUET UG हेतु आवेदन के लिए एक और मौका, 26 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

CUET UG हेतु आवेदन करने के लिए एक और मौका अभ्यर्थियों के पास है। इसके लिए आवेदन 26 फरवरी तय कर सकते हैं।

cuet ug registration reopen
CUET UG FORM Reopen

NTA CUET UG Exam 2026: एनटीए ने केंद्रीय विश्वविद्यालय पात्रता परीक्षा (सीयूईटी) हेतु आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। इसके लिए 23-26 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है।

इस परीक्षा हेतु आवेदन पहले 3 जनवरी को शुरू हुए थे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी तय की गई थी। हालांकि, अब इसके लिए 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

CUET UG दाखिले के लिए एक और मौका

गौरतलब है कि इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालयों में विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन के लिए यह परीक्षा एनटीए द्वारा आयोजित कराई जाती है।

यह भी पढ़ें – BTSC ने डेयरी फील्ड और डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

इस परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। 12वीं में पढ़ रहे अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन करने के योग्य हैं। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया हेतु आवेदन करना होता है।

क्या है आवेदन शुल्क?

सीयूईटी यूजी की यह परीक्षा 11-31 मई के बीच आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिए अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शुल्क रखा गया है।

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 3 टेस्ट पेपर के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 900 रुपये है। एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 800 रुपये है। दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए भी यह शुल्क 800 रुपये है। इसके अलावा यदि अतिरिक्त पेपर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 400 रुपये है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त पेपर के लिए शुल्क 375 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त पेपर के लिए शुल्क 350 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग माध्यम से जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – UP B.ed प्रवेश परीक्षा के लिए दाखिला शुरू, 5 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

ऐसे में वे अभ्यर्थी जो पहले सीयूईटी के लिए आवेदन करने से चूक गए हैं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://examinationservices.nic.in/ExamSysCUETUG26/root/Home.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFYsjZOdyj8DuPcxGBqAK2DwPXgGzSvy8OkvXqQJ0Bni9 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version