Home रोजगार चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर निकली भर्ती,...

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या मांगी गई है योग्यता?

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है।

chandigarh-administration clerk and steno typist recruitment
फोटोः वेबसाइट

Chandigarh Administration Clerk Online Form 2026: चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 257 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 6 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल तय की गई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Chandigarh Administration भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन भर्ती के तहत क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली गई हैं जिसके लिए योग्यता अलग-अलग है।

क्लर्क – इसके तहत कुल 234 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर की डिग्री मांगी गई है। वहीं, अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड मांगी गई है। इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशंस की जानकारी होनी चाहिए।

स्टेनो टाइपिस्ट – इस भर्ती के तहत कुल 23 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए भी आवेदन करने की योग्यता सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशंस की जानकारी होनी चाहिए। डिक्टेशन लिखने की स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। यह टेस्ट 10 मिनट का होगा। वहीं, कंप्टूयर में 50 मिनट का ट्रांसक्रिप्शन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें – UP में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

इस भर्ती के तहत अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कुछ पद आरक्षित किए गए हैं। क्लर्क पद के लिए अनारक्षित वर्ग हेतु 115 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 15 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 68 पद, एससी वर्ग के लिए 36 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं, स्टेनो टाइपिस्ट के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 12 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 पद और एससी वर्ग के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन के क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट पदों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मांगी गई है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1,000 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, दिव्यांग श्रेणी और एक्स सर्विसमेन के लिए 500 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Oracle Layoff: भारत में IT सेक्टर की तस्वीर क्या बदल रही है, AI ने बढ़ाया नौकरियों पर खतरा?

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी https://dper.chdadmnrectt.in/registration.php वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version