HomeभारतBypoll results 2026: उपचुनाव में भाजपा का दबदबा, तीन सीटों पर दर्ज...

Bypoll results 2026: उपचुनाव में भाजपा का दबदबा, तीन सीटों पर दर्ज की जीत; कांग्रेस कर्नाटक में आगे

दोपहर 2 बजे तक आए रुझानों और सामने आए नतीजों में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर भी पार्टी भारी बढ़त बनाए हुए है।

Bypoll results 2026: देश के पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे अब लगभग साफ होते दिख रहे हैं। दोपहर 2 बजे तक आए रुझानों और सामने आए नतीजों में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर भी पार्टी भारी बढ़त बनाए हुए है। दूसरी ओर, कांग्रेस कर्नाटक की दोनों सीटों पर बढ़त के साथ बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

अब तक घोषित नतीजों में भाजपा ने गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान को 30,743 वोटों के बड़े अंतर से हराया। परमार को 85,500 वोट मिले, जबकि चौहान को 54,757 वोट हासिल हुए।

पूर्वोत्तर में भाजपा ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार जाहर चक्रवर्ती ने 18,290 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 24,291 वोट मिले, जबकि माकपा उम्मीदवार अमिताभ दत्ता को 6,001 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार चयन भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं नगालैंड की कोरिडांग सीट पर भाजपा उम्मीदवार दाओचियर आई. इमचेन ने 3,123 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 7,317 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार तोशिकाबा को 4,194 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार काफी पीछे रहे।

कर्नाटक की दो सीटों पर कांग्रेस की बढ़त, महाराष्ट्र के बारामती पर सुनेत्रा पवार आगे

कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। बागलकोट सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार उमेश हुल्लप्पा मेटी भाजपा के वीरभद्रय्या चरंतीमठ से 22,332 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं दावणगेरे साउथ में कांग्रेस के समर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन भाजपा प्रत्याशी पर 5,657 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

महाराष्ट्र में मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। राहुरी सीट पर भाजपा के अक्षय शिवाजीराव कार्डिले ने भारी बढ़त बना ली है। वह 1,11,826 वोटों के विशाल अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 1,39,212 वोट मिले हैं।

वहीं बारामती सीट पर एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा अजित पवार भारी बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रही हैं। उन्हें 1,03,809 वोट मिले हैं और वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1,03,465 वोटों से आगे हैं। सुनेत्रा पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी हैं, जिनका 28 जनवरी 2026 को विमान हादसे में निधन हो गया था।

सीट (राज्य)विजेता/बढ़त पार्टीवोटअंतरमुख्य प्रतिद्वंद्वीपार्टी
उमरेठ (गुजरात)हर्षदभाई गोविंदभाई परमार (जीते)भाजपा85,500+30,743भृगुराजसिंह चौहानकांग्रेस
कोरिडांग (नागालैंड)दाओचियर आई. इमचेन (जीते)भाजपा7,317+3,123तोशिकाबानिर्दलीय
धर्मनगर (त्रिपुरा)जाहर चक्रवर्ती (जीते)भाजपा24,291+18,290अमिताभ दत्तामाकपा
बागलकोट (कर्नाटक)उमेश हुल्लप्पा मेटी (आगे)कांग्रेस98,919+22,332चरंतिमठ वीरभद्रय्याभाजपा
दावणगेरे साउथ (कर्नाटक)समर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन (आगे)कांग्रेस59,992+5,657श्रीनिवास टी. दसकारियप्पाभाजपा
बारामती (महाराष्ट्र)सुनेत्रा अजित पवार (आगे)एनसीपी1,03,809+1,03,465प्रो. आर.वाई. घुटुकाडेन्यू राष्ट्रीय समाज पार्टी
राहुरी (महाराष्ट्र)अक्षय शिवाजीराव कार्डिले (आगे)भाजपा1,39,212+1,11,826मोकाटे गोविंद खांडूएनसीपी (शरदचंद्र पवार)

गौरतलब है कि सभी सात सीटें पूर्व विधायकों के निधन के कारण खाली हुई थीं। गुजरात की उमरेठ सीट भाजपा विधायक गोविंद परमार के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं, नागालैंड की कोरिडांग सीट भाजपा विधायक इमकोंग एल. इमचेन के निधन के कारण रिक्त हुई थी। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट भी विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन के बाद खाली हुई थी। कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र की सीटों पर 23 अप्रैल

अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here