Home कारोबार Budget 2026: रविवार को पेश होगा बजट, 28 जनवरी से शुरू हो...

Budget 2026: रविवार को पेश होगा बजट, 28 जनवरी से शुरू हो रहा है सत्र

बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से हो रही है। इस साल रविवार को बजट पेश होगा। इससे पहले 2000 को रविवार को बजट पेश हुआ था।

budget 2026 could be presented on sunday this year
फोटोः आईएएनएस

Budget 2026: बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से हो रही है। इस साल बजट 1 फरवरी को रविवार के दिन पेश किया जाएगा। साल 2000 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस साल बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से हो रही है और 2 अप्रैल को इसका समापन हो रहा है। 1 फरवरी को रविवार है और इस दिन रविदास जयंती भी है। ऐसे में इस दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, निवेशकों को बजट की समीक्षा करने के लिए कुछ समय मिल सकेगा। ऐसे में निवेशकों को लिए बजट पेश करना फायदे का सौदा हो सकता है।

28 जनवरी को होगी बजट सत्र की शुरुआत

28 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त अभिभाषण के साथ होगी। गौरतलब है कि साल 2017 से बजट सत्र 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाता है। तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही बजट प्रस्तावों में तेजी से कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए बदलाव किया था। इससे पहले बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता था। भारत के इतिहास का यह 80वां बजट होगा।

बजट की तारीख बदलने का निर्णय बजट से जुड़ी योजनाओं को एक अप्रैल से पहले लागू किया जा सके। इसके साथ ही राज्यों को भी इससे जुड़ी योजनाएं बनाने का समय मिल सके।

यह भी पढ़ें – नया साल, नए नियम: PAN-Aadhaar से लेकर क्रेडिट स्कोर और किसान आईडी तक, आज से क्या कुछ बदल गया?

हालांकि ऐसा नहीं है कि रविवार को पहली बार बजट पेश हो रहा है। इससे पहले 2000 में रविवार के दिन बजट पेश हुआ था। हालांकि, वीकेंड पर बजट पेश होना कोई नई बात नहीं है। साल 2025 का बजट भी शनिवार को पेश हुआ था और अरुण जेटली के वित्त मंत्री रहते साल 2015 में भी शनिवार को ही बजट पेश हुआ था।

निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड बनाने की कगार पर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक और रिकॉर्ड बनाने की राह पर हैं। वह लगातार नौंवी बार बजट पेश करने के साथ ही भारत के सबसे लंबे समय तक वित्त मंत्री रहने का रिकॉर्ड कायम हो जाएगा।

अब उनसे ऊपर इस लिस्ट में मोरारजी देसाई का नाम है। उन्होंने दो कार्यकालों के दौरान कुल 10 बजट पेश किए थे। वहीं, पी चिदंबरम ने 9 और प्रणब मुखर्जी ने आठ बजट पेश किए थे।

यह भी पढ़ें – नए लेबर कोड्स का ड्राफ्ट जारी, 90–120 दिन काम की शर्त के साथ गिग वर्कर्स को मिलेगी सोशल सिक्योरिटी

सीतारमण को 2019 में वित्त मंत्री नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2019-24 के कार्यकाल में वह वित्त मंत्री रहीं और फिर 2024 के बाद फिर से वित्त मंत्री बनीं।

गौरतलब है कि आजादी के बाद 2017 तक रेल बजट को अलग से पेश किया जाता था। हालांकि, इसके बाद से इसे साथ में ही पेश किया जाने लगा। 2019 से पहले बजट को एक बंद ब्रीफकेस में पेश किया जाता था लेकिन 2021 से इसे डिजिटली भी पेश किया जाने लगा और इसके लिए ऐप भी लांच किया गया।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version