Home रोजगार बिहार SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी...

बिहार SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

बिहार SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 24 सितंबर है।

bihar ssc cgl vacancy
बिहार में कई पदों पर निकली भर्ती

पटनाः बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 1,481 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर है। इसके लिए फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 24 सितंबर ही है। वहीं, फाइनल सबमिशन के लिए आखिरी तारीख 26 सितंबर तय की गई है।

बिहार SSC की इस भर्ती के तहत असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, प्लानिंग असिस्टेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष तय की गई है।

बिहार SSC ने इस भर्ती से संबंधित एक अधिसूचना भी जारी की है जिसमें आयु को लेकर कुछ छूट का प्रावधान है। ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

किस पद के लिए क्या है योग्यता?

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – इस भर्ती के तहत कुल 1064 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री अनिवार्य है।

प्लानिंग असिस्टेंट – इस भर्ती के तहत कुल 88 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री मांगी गई है।

जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट – इस पद के लिए 5 रिक्तियां हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता गणित, अर्थशास्त्र, कॉमर्स या स्टैटिस्टिक्स विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिएष

डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड- सी – इस पद के लिए 1 रिक्ति है। आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ ही पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन भी होना चाहिए। इसके अलावा बीएससी (आईटी), बीसीए डिग्री वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, बी.ई., बी.टेक वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑडिटर (डायरेक्टोरेट ऑफ ऑडिट फाइनेंस) – इस पद के लिए कुल 125 रिक्तियां हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कॉमर्स, इकॉनमिक्स, स्टैटिस्टिक्स, गणित में ग्रेजुएशन होना चाहिए।

ऑडिटर (को-ऑपरेटिव सोसाइटीज, कॉपरेशन) – इस पद के लिए 198 पदों पर रिक्तियां हैं। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कॉमर्स या गणित में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।

इस भर्ती के तहत अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पदों की संख्या आरक्षित की गई है।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। इसके तहत सामान्य, अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 540 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपये रखा गया है। वहीं, बिहार की महिला अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 135 रुपये रखा गया है।

ऐसे में अगर रोजगार की तलाश में हैं और इस भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता को पूरी करते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने के लिए https://www.onlinebssc.com/4thgralevel/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version