Homeमनोरंजनआलिया भट्ट की 'Alpha' से लेकर 'धमाल 4' तक, जुलाई में एंटरटेनमेंट...

आलिया भट्ट की ‘Alpha’ से लेकर ‘धमाल 4’ तक, जुलाई में एंटरटेनमेंट का फुलडोज लेकर आ रहीं ये फिल्में

July 2026 Release Movies: जुलाई 2026 बॉलीवुड प्रेमियों के लिए जबरदस्त मनोरंजन लेकर आ रहा है। इस महीने एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा और पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों का ऐसा मिश्रण देखने को मिलेगा, जिसमें बड़े सितारों से लेकर नए चेहरे तक अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। सबसे ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर ‘एल्फा’ (Alpha), अजय देवगन की कॉमेडी ‘धमाल 4’ और राजकुमार राव की ‘रफ्तार’ को लेकर है। आइए जानते हैं जुलाई 2026 में रिलीज होने वाली बड़ी हिंदी फिल्मों के बारे में।

3 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्में

एल्फा (Alpha): यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म ‘एल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी पहली बार एलीट अंडरकवर एजेंट्स की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि बॉबी देओल खतरनाक विलेन बने हैं। हाई-ऑक्टेन एक्शन, बड़े पैमाने पर फिल्माए गए स्टंट और अंतरराष्ट्रीय मिशनों पर आधारित यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में शामिल मानी जा रही है।

बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do): हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर, चंकी पांडे और सीमा पाहवा अभिनीत ‘बेबी डू डाई डू’ भी 3 जुलाई को रिलीज होगी। निर्देशक नचिकेत सामंत की यह फिल्म खुद को भारत की पहली ‘देसी हिटवुमन क्राइम कॉमेडी-थ्रिलर’ बताती है।

फिल्म की कहानी बेबी करमरकर नाम की एक मूक-बधिर महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी दिवंगत बहन की आवाज सुनाई देती है। इसी रहस्यमयी कड़ी के साथ वह मुंबई के अंडरवर्ल्ड में एक खतरनाक मिशन पर निकलती है।

10 जुलाई को बड़े परदे पर होगा ‘धमाल

धमाल 4 (Dhamaal 4): कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी किस्त ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को रिलीज होगी। निर्देशक इंद्र कुमार एक बार फिर अपनी पुरानी स्टारकास्ट को साथ लेकर लौट रहे हैं।

फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और संजीदा शेख जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस बार भी कहानी खजाने की तलाश, गलतफहमियों और हास्यास्पद घटनाओं से भरपूर होगी।

24 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश!

द इंडिया स्टोरी (The India Story): निर्देशक चेतन डीके की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें काजल अग्रवाल, श्रेयस तलपड़े, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा और अतुल तिवारी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म एक सामाजिक और मानवीय ड्रामा है, जो देश के बदलते सामाजिक परिवेश के बीच असाधारण परिस्थितियों में फंसे आम लोगों की कहानी को पर्दे पर पेश करती है।

तेरा यार हूं मैं (Tera Yaar Hoon Main): 24 जुलाई को ही रिलीज होने वाली ‘तेरा यार हूं मैं’ एक भावनात्मक फैमिली ड्रामा है। फिल्म में परेश रावल, जॉनी लीवर, सुप्रिया पिलगांवकर, मृणाल कुलकर्णी, अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक मिलाप जावेरी की यह फिल्म नई पीढ़ी और पुराने रिश्तों के बीच भावनात्मक जुड़ाव तथा दोस्ती की अहमियत को दर्शाती है।

रफ्तार (Raftaar): 24 जुलाई को रिलीज होने वाली रफ्तार में पहली बार राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश साथ नजर आएंगे। निर्देशक आदित्य निम्बालकर की यह ड्रामा फिल्म जिंदगी की तेज रफ्तार, महत्वाकांक्षा और रिश्तों के संघर्ष पर आधारित बताई जा रही है।

इंद्रजाल (Indrajaal): 24 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘इंद्रजाल’ दर्शकों को प्राचीन भारतीय इतिहास और कम चर्चित नीलवंती की पौराणिक कथा की दुनिया में ले जाएगी। घने जंगलों और रहस्यमयी गुफाओं में फिल्माई गई यह कहानी एक पौराणिक खजाने की खोज और इंसानी लालच के दुष्परिणामों पर आधारित है।

दुल्हनिया ले आएगी (Dulhaniya Le Aayegi): खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा अभिनीत ‘Dulhaniya Le Aayegi’ भी 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। यह एक बड़े भारतीय शादी समारोह की पृष्ठभूमि पर बनी पारिवारिक कॉमेडी है, जिसमें रिश्तों, पारिवारिक टकराव और कई छिपे राजों के खुलने से हास्यपूर्ण घटनाओं की लंबी श्रृंखला देखने को मिलेगी।

31 जुलाई को कौन सी फिल्म रिलीज होगी?

Promotional poster for a 'Friendship Day' special featuring three men posing with drinks and bold yellow 'Friendship Day' text across the image.
Side Heroes

साइड हीरो (Side Hero): महीने के अंत में 31 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘साइड हीरो’ तीन बचपन के दोस्तों की कहानी है, जो वर्षों बाद फिर मिलते हैं। इम्तियाज अली द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, अपरशक्ति खुराना और वरुण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक संजय त्रिपाठी की यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म दोस्ती, भावनाओं और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करेगी।

ये भी पढ़ेंः अजय देवगन की ‘चौहान’ विवादों में क्यों, क्षत्रिय परिषद ने किस बात को लेकर जताई आपत्ति?

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular