HomeरोजगारAFCAT 2026 Recruitment: भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का मौका, 19...

AFCAT 2026 Recruitment: भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का मौका, 19 जून तक कर सकेंगे आवेदन

AFCAT 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके तहत कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता भी अलग-अलग है।

AFCAT 2026 Recruitment: भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर है। एफकैट भर्ती 2026 के लिए आवेदन 20 मई से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जून तय की गई है। एफकैट की इस भर्ती हेतु एफकैट फ्लाइंग बैच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए आयु सीमा अलग-अलग फ्लाइंग बैच के लिए 20-24 वर्ष और ग्राउंड ड्यूटी और नॉन टेक्निकल के लिए 20-26 वर्ष रखी गई है। एनसीसी स्पेशल और मेट्रोलॉजी एंट्री के लिए आयु में कुछ छूट प्रदान की गई है।

AFCAT भर्ती हेतु किस पद के लिए क्या है योग्यता?

AFCAT Entry Flying – फ्लाइंग बैच हेतु आवेदन के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। हालांकि इसमें 12वीं कक्षा में फिजिक्स और मैथमैटिक्स विषय अनिवार्य है।

AFCAT Entry Ground Duty Technical – इसके लिए एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग मैकेनिकल के पदों पर भर्ती की जाएगी। एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 12वीं में फिजिक्स, गणित विषय में 60 फीसदी अंक अनिवार्य हैं और कम से कम 4 साल का ग्रेजुएशन या इंटीग्रेटेड पीजी डिग्री होना चाहिए।

एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग मैकेनिकल के लिए फिजिक्स और गणित में 60 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 4 साल की डिग्री भी अनिवार्य या इंटीग्रेटेड पीजी वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

AFCAT Entry Administration and Logistics – इसके लिए किसी भी विषय में बैचलर डिग्री अनिवार्य है और न्यूनतम 60 फीसदी अंक भी जरूरी हैं। इसके लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 157.5 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 152 सेमी मांगी गई है।

AFCAT Entry Accounts – इसके लिए कॉमर्स में बी. कॉम की डिग्री न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके लिए भी पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 157.5 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 152 सेमी मांगी गई है।

NCC Special Entry Flying – इसके लिए एनसीसी एयर विंग सीनियर डिविजन का सी सर्टिफिकेट होना चाहिए।

NCC Special Entry Meteorology – इसके लिए भी संबंधित विषय में अभ्यर्थी को जानकारी होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु AFCAT Entry के लिए सभी अभ्यर्थियों के लिए फीस 550 रुपये है। NCC Special Entry के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।

इस भर्ती हेतु परीक्षा की तारीख 8 अगस्त तय की गई है। ऐसे में इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं और भारतीय वायु सेना में जाने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/100343/login.html वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular