UP SWD IAS/PCS Free Coaching 2026: उत्तर प्रदेश सरकार आईएएस और पीसीएस परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग करा रही है। इसके लिए पहले अभ्यर्थियों से एक एंट्रेस टेस्ट लिया जाएगा। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को फ्री कोचिंग मुहैया कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश का समाज कल्याण विभाग इस परीक्षा को आयोजित कराएगा।
2026 के लिए कुल 865 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 18 मई से शुरू हुए थे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जून है। ऐसे में जो अभ्यर्थी IAS/PCS परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक हैं, इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें संशोधन 18 जून तक ही कर सकेंगे। इस परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड 25 जून को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित कराई जाएगी।
IAS/PCS की परीक्षा हेतु तैयारी निशुल्क
इस परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आईएएस/पीसीएस परीक्षा हेतु फ्री कोचिंग के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा नहीं तय की गई है।
इस परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। इस परीक्षा में चुने गए अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग के लिए प्रदेश भर में 7 जिलों के 8 केंद्रों में कराई जाएगी। इनमें राजधानी लखनऊ में दो सेंटर हैं। लखनऊ के सेंटरों में एक छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन है। यहां पर 225 अभ्यर्थियों को पढ़ाया जाएगा। इस सेंटर पर एससी, एसटी, ओबीसी के पुरुष अभ्यर्थियों को पढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें – जब प्रधानमंत्री नेहरू भी हुए सुरैया के मुरीद, बोले थे- तुमने गालिब की रूह जिंदा कर दी
वहीं, दूसरा सेंटर आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, अलीगंज है। इस सेंटर पर 150 सीटें हैं जहां एससी, एसटी और ओबीसी की महिला अभ्यर्थियों को पढ़ाया जाएगा। हापुड़ के सेंटर में एससी वर्ग के महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को पढ़ाया जाएगा। वाराणसी के सेंटर में एससी के पुरुष अभ्यर्थियों के 75 अभ्यर्थियों को पढ़ाया जाएगा। इसी तरह अलीगढ़, गोरखपुर और प्रयागराज के सेंटरों में भी एससी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। इन सेंटरों पर क्रमशः 150, 75, 40 अभ्यर्थियों को पढ़ाया जाएगा।
UPSC और UPPSC की तैयारी कर रहे या तैयारी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह निशुल्क कोचिंग एक बेहतरीन विकल्प है। ऐसे में अगर इसके लिए जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी https://socialwelfareup.upsdc.gov.in/CandidateLogin_pre/registration.aspx वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
IAS/PCS की फ्री तैयारी हेतु एंट्रेस टेस्ट का रिजल्ट 28 जुलाई को जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – AIIMS जम्मू में नॉन-फैकल्टी के पदों पर होगी भर्ती, 25 जून तक कर सकेंगे आवेदन

