72nd National Film Awards: हिंदी फिल्म आर्टिकल-370 को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (साल 2024 के लिए) के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया है। वहीं, राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान शनिवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से किया गया। कार्तिक आर्यन और मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी को साल 2024 के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर चुना गया है। वहीं आर्टिकल 370 में अभिनय के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।
ममूटी को फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है, कार्तिक आर्यन को यह पुरस्कार ‘चंदू चैम्पियन’ में उनके अभिनय के लिए दिया जाएगा। ये पुरस्कार उन फिल्मों के लिए दिए गए हैं जिन्हें 1 जनवरी, 2024 और 31 दिसंबर, 2024 के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेशन मिला है। फिल्म ‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को बोस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुना गया है।
इसके अलावा सबसे अच्छी मलयालम फिल्म का पुरस्कार ‘फेमिनिची फातिमा’ को मिला है। सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार- नानिरुवुदे निमागागी नादिरुवुडे नानागागी: कन्नड़ सिनेमादा थाथवा मथु राजकेया (आई स्टैंड फॉर यू, द स्टेट स्टैंड फॉर अस: पॉलिटिकल एंड फिलॉसिफिकल डायमेंसन ऑफ कन्नड़ सिनेमा) को दिया गया है। केंचनुरू प्रदीप कुमार शेट्टी द्वारा लिखित यह पुस्तक कन्नड़ सिनेमा के दार्शनिक और राजनीतिक पहलुओं की पड़ताल करती है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का सम्मान संजीव श्रीवास्तव को दिया गया। उन्हें हिंदी सिनेमा पर उनके विश्लेषण और आलोचनात्मक लेखन के लिए ये पुरस्कार दिया जाएगा।
कल्कि 2898- बेस्ट एटरटेनिंग फिल्म
मल्टीस्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 ईस्वी’ को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया है। वहीं, निर्देशक सुकुमार को ‘पुष्पा 2’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। संगीतकार शाश्वत सचदेव को ‘आर्टिकल 370’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन का पुरस्कार ‘कल्कि 2898 ईस्वी’ को मिला, जबकि ‘स्त्री 2’ को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार दिया गया। राजकुमार पेरियासामी को तमिल फिल्म ‘अमरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया जाएगा।
पुरस्कारों का मूल्यांकन 11 सदस्यीय केंद्रीय जूरी द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात मलयालम फिल्म निर्माता जयराज ने की। जयराज ने देश भर से प्राप्त प्रविष्टियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम चयन प्रक्रिया का संचालन किया। राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह की तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने की उम्मीद है, जहां पारंपरिक रूप से भारत के राष्ट्रपति विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करते हैं।
72nd National Film Awards: विजेताओं की लिस्ट
| श्रेणी | विजेता |
|---|---|
| सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म | आर्टिकल 370 |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन), ममूटी (ब्रमायुगम) |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | यामी गौतम (आर्टिकल 370) |
| सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | राजकुमार पेरियासामी (अमरन) |
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता | संजय मिश्रा (भक्षक) |
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री | रोपाश्री वरकडी (मिथ्या), सचाना नमीदास (महाराजा) |
| सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म | कल्कि 2898 एडी |
| राष्ट्रीय एवं सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म | कैप्टन मिलर |
| सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार | रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब, गीताश्री चक्रवर्ती, अरुंदेव पोथुला, अथिश एस. शेट्टी |
| सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी | ब्रमायुगम (शहनाद जलाल) |
| सर्वश्रेष्ठ पटकथा | पुष्पा 2 (सुकुमार) |
| सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक | लकी भास्कर (वेंकी अटलूरी) |
| सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन | कल्कि 2898 एडी |
| सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट | कमेटी कुर्रोल्लु |
| सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन | पुष्पा 2 (दीपाली नूर एवं शीतल शर्मा) |
| सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गीत) | आर्टिकल 370 (शाश्वत सचदेव) |
| सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर | अमरन |
| सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक | अभय जोधपुरकर (घरात गणपति) |
| सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका | वैकोम विजयलक्ष्मी (ARM) |
| सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी | स्त्री 2 |
| सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन | भूल भुलैया 3 (मानस चौधरी) |
| सर्वश्रेष्ठ संपादन | अमरन (आर. कलैवन्नन) |
क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्में
- हिंदी: श्रीकांत
- बंगाली: चलचित्र एखोन
- कन्नड़: मिथ्या
- मलयालम: फेमिनिची फातिमा
- मराठी: मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी
- ओड़िया: लाहरी
- तमिल: रायान
- तेलुगु: कमेटी कुर्रोल्लु
- गुजराती: मारन
- मणिपुरी: सुनीता
- कोंकणी: मोग आसुम
यह भी पढ़ें- क्यों खास है क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘The Odyssey’?, भारत में रिकॉर्ड ओपनिंग के साथ ‘इंडिया कनेक्शन’ भी चर्चा में



