Homeरोजगारउत्तर प्रदेश पुलिस ने असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं...

उत्तर प्रदेश पुलिस ने असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस ने असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के तहत कुल 44 पदों पर आवेदन निकले हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 जनवरी है।

UP Police Assistant Operator Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) ने असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 44 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। इसके लिए आवेदन 3 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 जनवरी तय की गई है। वहीं, फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 2 जनवरी ही तय की गई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आई इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष तय की गई है। वहीं, इसके लिए आयु में कुछ छूट भी दी गई है जिसके बारे में भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को पढ़ें।

UP Police Assistant Operator के लिए क्या है भर्ती?

उत्तर प्रदेश पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। इच्छुक उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से 12वीं की डिग्री होनी चाहिए। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इसके लिए जारी की गई अधिसूचना पढ़ें।

यह भी पढ़ें – UP Block Project Manager Recruitment: पंचायती राज विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

इस भर्ती हेतु अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 20 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 11 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं, एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 9 पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 400 रुपये रखा गया है।

अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे। इसके अलावा यूपीआई के जरिए भी यह शुल्क जमा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें – BSSC ने 10+2 इंटर लेवल भर्ती निकाली, भरे जाएंगे 23 हजार से अधिक पद

ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं तो यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है। अगर इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यूपीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upprpb.in/#/auth/landing पर कर सकते हैं।

इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी अभी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular