कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अमेरिकी वायु सेना का B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। CNN की खबर के मुताबिक, इस दुर्घटना में चालक दल के आठ सदस्यों की मौत होने की आशंका है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने इस दुर्घटना की जानकारी दी।
बेस की ओर से X पर जारी एक आधिकारिक अलर्ट के मुताबिक, यह विमान स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:20 बजे एडवर्ड्स एयरफील्ड पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटनास्थल पर तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें भेजी गईं और राहत व बचाव कार्य जारी रहा। अमेरिका में बेस उसे कहते हैं जहां सेना के स्थायी या अस्थायी अड्डे हैं। यहां पर सेना के हथियार, विमान और सैनिक तैनात रहते हैं।
B-52 बॉम्बर क्रैश होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
दोपहर 12:48 बजे (Pacific Daylight Time) जारी एक अपडेट में एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस ने बताया कि एयरफील्ड को बंद कर दिया गया है और आने वाले सभी विमानों का रास्ता बदला जा रहा है। बेस ने यह भी घोषणा की कि इमरजेंसी रिस्पॉन्स की कोशिशों पर पूरी तरह ध्यान देने के लिए अगले आदेश तक सभी नॉन-कमर्शियल विजिटर पास सस्पेंड कर दिए गए हैं।
B-52 बॉम्बर के क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। इस वीडियो में लॉस एंजिल्स से लगभग 100 मील उत्तर में स्थित घटनास्थल के हवाई फुटेज में रेगिस्तानी इलाके का एक बड़ा हिस्सा जला हुआ और सुलगता हुआ दिखाई दिया। यह लगभग फुटबॉल के मैदान जितना बड़ा था। घटनास्थल के किनारे-किनारे एक इमरजेंसी गाड़ी चलती हुई दिखी जबकि फुटेज में विमान के मलबे का कोई बड़ा टुकड़ा तुरंत दिखाई नहीं दिया।
बेस ने बताया कि क्रैश के तुरंत बाद इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गईं। हालांकि क्रैश की वजह अभी तक पता नहीं चली है और घटनास्थल को सुरक्षित करने के बाद इसकी जांच शुरू होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें – अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरान ने लगाई मुहर, 19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे हस्ताक्षर; खुलेगा होर्मुज
बोइंग द्वारा डिजाइन और तैयार किया गया स्ट्रैटोफोर्ट्रेस एक लंबी दूरी का सबसोनिक एयरक्राफ्ट है जो दशकों से अमेरिका की क्रू-वाली स्ट्रैटेजिक बॉम्बर फोर्स की रीढ़ रहा है। अमेरिकी वायु सेना के मुताबिक यह स्वैप्ट-विंग बॉम्बर 50,000 फीट तक की ऊंचाई पर न्यूक्लियर और प्रिसिजन-गाइडेड पारंपरिक हथियार (इनमें ग्रेविटी बम और क्लस्टर म्यूनिशन शामिल हैं) ले जाने में सक्षम है।
पारंपरिक युद्ध में, B-52 कई तरह के मिशन पूरे कर सकता है, जैसे कि रणनीतिक हमला, क्लोज-एयर सपोर्ट, एयर इंटरडिक्शन, आक्रामक काउंटर-एयर और समुद्री ऑपरेशन। यह विमान अमेरिकी सेना के हथियारों के जखीरे में सबसे बहुमुखी और लंबे समय तक चलने वाले प्लेटफॉर्म में से एक बना हुआ है।
अमेरिका वायु सेना का बॉम्बर 2016 में भी हुआ था क्रैश
सोमवार की घटना B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस का पहला क्रैश है। इससे पहले मई 2016 में गुआम में इसी तरह का एक बॉम्बर क्रैश हुआ था। ‘ब्यूरो ऑफ एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट्स आर्काइव’ के मुताबिक, उस विमान में सवार सभी सात क्रू सदस्य बच गए थे।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एयर फोर्स और पेंटागन ने शुरू में एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से जारी जानकारी के अलावा कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया जबकि बेस के अधिकारी अतिरिक्त बयान देने के लिए तुरंत उपलब्ध नहीं थे।
यह भी पढ़ें – ट्रंप का दावा- ईरान के साथ नया समझौता ओबामा के JCPOA से बेहतर, जानिए आखिर क्या थी वो पुरानी डील?
गौरतलब है कि अमेरिकी वायु सेना में अभी सिर्फ B-52H वैरिएंट ही इस्तेमाल में है। यह एयरक्राफ्ट नॉर्थ डकोटा के माइनोट एयर फोर्स बेस पर 5th बॉम्ब विंग, लुइसियाना के बार्क्सडेल एयर फोर्स बेस पर 2nd बॉम्ब विंग और एयर फोर्स रिजर्व कमांड की 307th बॉम्ब विंग (जो बार्क्सडेल में ही है) को सौंपा गया है। ये सभी एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड के तहत ऑपरेट किए जाते हैं।

