Homeभारतयूपी में तपिश से तड़पते लोग, अब आंधी-बारिश से मिलेगी राहत; मौसम...

यूपी में तपिश से तड़पते लोग, अब आंधी-बारिश से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

मौसम विभाग ने 26 और 27 मई के लिए दिल्ली-एनसीआर में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

देश की राजधानी दिल्ली, एनसीआर और यूपी के तमाम इलाके इन दिनों सूरज की तपिश और भीषण लू की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाका भयंकर तपन से झुलस रहा है, जिसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।

हालांकि, मौसम विभाग ने इस भीषण टॉर्चर के बीच एक बड़ी राहत की खबर भी दी है। अगले 48 घंटों के बाद एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिससे दिल्ली से लेकर यूपी तक आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होगी और तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दो दिन और सताएगी लू, 28 मई से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने 26 और 27 मई के लिए दिल्ली-एनसीआर में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने दोपहर और शाम के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिससे गर्म हवाओं का असर और अधिक महसूस होगा। लोगों को जरूरी काम होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई से मौसम करवट ले सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी और पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई ₹2 महंगी, 15 से कम दिनों में चौथी बढ़ोतरी

IMD ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। दोपहर और शाम के समय थंडर स्क्वॉल और बूंदाबांदी के आसार हैं।

29 मई को मौसम में और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान घटकर करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 30 और 31 मई को भी मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यूपी में लू का कहर जारी

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। खासकर बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर नगर, आगरा, झांसी, ललितपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

बांदा रहा सबसे गर्म जिला

सोमवार को उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक है। वहीं बिजनौर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को राजधानी में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बदलते मौसमी सिस्टम के कारण उत्तर भारत के मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज धूल भरी आंधियां चल सकती हैं। वहीं रात में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि 28 मई के बाद बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

E20 से E100 तक… क्या एथेनॉल पर दौड़ने को तैयार है भारत?

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular