Home भारत UP Board Result 2026: 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी;...

UP Board Result 2026: 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी; देखें टॉपर्स लिस्ट

10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिश लड़कों से बेहतर है। 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत जहां 86.32% रहा, वहीं 75.04% लड़के पास हुए हैं।

0
Board Exam Results (File Photo- IANS)
फोटो- IANS

UP Board Result Update 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही 52 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड की 10वीं बोर्ड में इस बार 90.42 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास प्रतिशत 80.38 है। स्टूडेंट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। डिजिलॉकर ऐप पर भी रिजल्ट हासिल किए जा सकते हैं।

UP Board Result 10th: लड़कियों ने मारी बाजी

कक्षा 10 में सभी सफल उम्मीदवारों में से 11,72,862 लड़के और 11,79,319 लड़कियां हैं। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30% है, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.76% है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध है।

छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए इन वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 2026 राज्य भर के 8,033 केंद्रों पर 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष लगभग 26.02 लाख छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।

UP Board Result 10th की टॉपर्स लिस्ट

यूपी बोर्ड के मुताबिक सीतापुर की कशिश वर्मा 97.83 प्रतिशत के साथ पूरे राज्य में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। इतने ही अंक बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने भी हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर बाराबंकी की ही अदिति हैं। उन्हें 97.50 प्रतिशत नंबर मिले हैं।

यूपी बोर्ड की टॉप तीन में पांच छात्राएं और एक छात्र है। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहु और बाराबंकी की परी वर्मा हैं। तीनों ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

रिजल्ट चेक करने वाले स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि परिणाम चेक करते हुए आपकी स्क्रीन पर जो मार्क्स सर्टिफिकेट आ रहा है, वही आपकी प्रोविजनल मार्कशीट है। जब तक ओरिजनल मार्कशीट आपको स्कूल से नहीं मिल जाएगी, आगे एडमिशन और अन्य कामों में यह काम आएगी।

UP Board Result 12th: टॉप तीन में लड़कियां

12वीं में भी लड़कियो का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत जहां 86.32% रहा, वहीं 75.04% लड़के पास हुए हैं।

यूपी बोर्ड की ओर से 12वीं की टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है। यहां टॉप तीन में सभी सभी लड़कियां हैं। पहले स्थान पर सीतापुर की शिखा वर्मा हैं। उन्हें 97.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं द्वितीय स्थान पर बरेली की नंदिनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रिया वर्मा संयुक्त रूप से हैं। दोनों को 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। ऐसे ही तीसरे स्थान पर बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल हैं। दोनों को 97 प्रतिशत अंक मिला है।

बता दें कि 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 55,973 परीक्षकों की एक बड़ी टीम द्वारा किया गया। इससे समय पर और सटीक मूल्यांकन के साथ रिजल्ट को जारी करना सुनिश्चित हुआ। 12वीं परीक्षा 24 जनवरी से 9 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस वर्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 24,86,072 छात्र उपस्थित हुए। इसमें 13,09,397 लड़के और 11,76,675 लड़कियां शामिल थीं।

author avatar
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version