Homeभारतरेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने छोड़ा पद, राष्ट्रपति ने स्वीकार...

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने छोड़ा पद, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा

2024 से केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा रहे रवनीत सिंह बिट्टू का ध्यान अगले साल पंजाब में होने वाले चुनावों पर रहने की संभावना है। बिट्टू का यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब जंतर-मंतर पर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं।

नई दिल्ली: पंजाब बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार (24 जुलाई) को रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिट्टू का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।

समाचार एजेंसी PTI की खबर के मुताबिक, 2024 से केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा रहे बिट्टू का ध्यान अगले साल पंजाब में होने वाले चुनावों पर रहने की संभावना है। बिट्टू का यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब जंतर-मंतर पर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं।

रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा

रेल राज्य मंत्री ने अपने इस्तीफे से संबंधित एक्स पर भी एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा ” भारत सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी और माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। “

इस पोस्ट में आगे लिखा ” भारत के लोगों, और विशेषकर अपने प्रिय पंजाब की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, राष्ट्रवाद और ‘विकसित भारत’ के विजन के प्रति मैं पूरी तरह समर्पित हूं। “

भगवंत मान को लिखा था पत्र

हाल ही में, मंत्री ने गुरुवार (23 जुलाई) को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर राज्य सरकार के पास लंबित उन मुद्दों को जल्द सुलझाने में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया, जिनकी वजह से राज्य भर में कई महत्वपूर्ण रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में देरी हो रही है।

अपने पत्र में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रोजेक्ट्स का समय पर पूरा होना न सिर्फ राष्ट्रीय महत्व का है बल्कि रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, औद्योगिक विकास में मदद करने, यात्रियों और माल की आवाजाही को बेहतर बनाने और पंजाब के समग्र विकास में तेजी लाने के लिए भी बहुत जरूरी है।

उनके इस्तीफे को अगले साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए उन्हें (बिट्टू) को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

गौरतलब है कि वह 2024 चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे। वह लुधियाना सीट से चुनाव भी लड़े थे लेकिन हार गए थे।

यह भी पढ़ें – संसद मार्च के दौरान पुलिस ने चलाई पैलेट गन, राहुल गांधी ने घायल छात्र के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular