इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार (24 जुलाई) को बताया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चरमपंथियों ने रात के समय एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया। इसमें सैनिकों, पुलिसकर्मियों और एक सरकारी अधिकारी समेत कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी AFP ने सेना के हवाले से बताया कि टैंक जिले में हुए हमले के दौरान सुरक्षा बलों ने 12 चरमपंथियों को मार गिराया।
पाकिस्तान हमले में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक से लदे वाहन
हमलावरों ने विस्फोटक से भरी गाड़ी सुरक्षा जांच चौकी की बाहरी दीवार से टकरा दी। इससे भारी तबाही हुई। बयान में कहा गया कि “हमलावरों ने विस्फोटक से लदी गाड़ी को घेरे की दीवार से टकरा दिया। धमाके की वजह से चेक पोस्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।”
सेना ने हताहत हुए लोगों को देश की सुरक्षा और जनसेवा से जुड़े सदस्य बताया। सेना ने बयान में कहा कि बारह सैन्यकर्मियों, दो पुलिसकर्मियों और वन विभाग के एक पूर्व सरकारी अधिकारी सहित पंद्रह वीर सपूतों ने सर्वोच्च बलिदान दिया और शहादत को गले लगाया।
यह ताजा हमला हाल के महीनों में उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में चरमपंथी हिंसा में हुई भारी बढ़ोतरी के बीच हुआ है। TTP 2007 से पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है। उसका मकसद सरकार को गिराना और अपनी समझ के हिसाब से इस्लामी कानून लागू करना है।
पाकिस्तान ने बार-बार चरमपंथियों पर आरोप लगाया है कि वे सीमा पार हमले की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए पड़ोसी अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकानों का इस्तेमाल करते हैं। काबुल में तालिबान की सरकार ने हमेशा इन आरोपों को नकारा है। अफगान अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान में चरमपंथ का मुद्दा वहां की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
यह भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड से टैक्सी मलबे में दबी; 13 लोगों की मौत
हमले की किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी तुरंत किसी संगठन ने नहीं ली। हालांकि इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़ी उग्रवादी हिंसा में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसने यहां कई बार हमले किए हैं।
पाकिस्तान ने बार-बार खैबर पख्तूनख्वा और पड़ोसी बलूचिस्तान में हमलों में बढ़ोतरी के लिए अफगानिस्तान से काम करने वाले चरमपंथी समूहों को जिम्मेदार ठहराया है। काबुल में तालिबान सरकार ने इसमें किसी भी तरह की अफगान संलिप्तता से इनकार किया है।
तालिबान प्रशासन और संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि जून में पूर्वी अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हालिया हमलों में दर्जनों नागरिक मारे गए।
यह भी पढ़ें – संसद मार्च के दौरान पुलिस ने चलाई पैलेट गन, राहुल गांधी ने घायल छात्र के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

