Home मनोरंजन ‘थामा’ और ‘स्त्री 2’ के संगीतकार सचिन सांघवी गिरफ्तार, यौन शोषण का...

‘थामा’ और ‘स्त्री 2’ के संगीतकार सचिन सांघवी गिरफ्तार, यौन शोषण का आरोप

सचिन-जिगर की जोड़ी ने ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’ और ‘भेड़िया’ जैसी कई हिट फिल्मों का संगीत दिया है। इस जोड़ी ने अपनी ताजा कंपोजिंग आयुष्मान खुराना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ के लिए की है जो अभी सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है।

0
sachin sanghvi arrested, music composer sachin sanghvi arrested, stree movie song composer,
सचिन सांघवी पर एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। फोटोः इंस्टाग्राम/sachinsanghvi

बॉलीवुड की मशहूर संगीत जोड़ी सचिन-जिगर के सचिन सांघवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सचिन पर एक 19 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लड़की ने दावा किया है कि सांघवी ने उसे अपने म्यूजिक एल्बम में मौका देने और शादी का वादा किया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया किसचिन सांघवी को गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। लड़की ने दावा किया कि वह फरवरी 2024 में सांघवी के संपर्क में आई थी। इस दौरान, सांघवी ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा था।

लड़की की शिकायत के अनुसार, सचिन ने कथित तौर पर उसे अपने म्यूजिक एल्बम में मौका दिलाने का वादा किया, जिसके बाद दोनों ने फोन नंबर का आदान-प्रदान किया। लड़की ने आरोप लगाया है कि सांघवी ने उसे अपने स्टूडियो में बुलाया, जहाँ उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा और कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया। इन आरोपों की जाँच के बाद, गायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि सचिन-जिगर की जोड़ी बॉलीवुड में कई हिट गानों के लिए जानी जाती है। ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’ और ‘भेड़िया’ जैसी कई हिट फिल्मों का संगीत दिया है। इस जोड़ी ने अपनी ताजा कंपोजिंग आयुष्मान खुराना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ के लिए की है जो अभी सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है। फिल्म में उन्होंने ‘पॉइजन बेबी’ गाने के लिए संगीत दी है।

जानकारी के मुताबिक, सचिन-जिगर की जोड़ी पर पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं, लेकिन तब मामला केवल आरोपों तक सीमित रहा था और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। फिलहाल महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है, लेकिन सचिन सांघवी या पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version