Homeवीडियोतमिलनाडु की राजनीति, समाज से रूबरू कराती प्रवीण झा की किताब

तमिलनाडु की राजनीति, समाज से रूबरू कराती प्रवीण झा की किताब

तमिलनाडु में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में राज्य की राजनीति और समाज को समझने के लिए यह बेहतरीन किताब है।

प्रवीण झा पेशे से डॉक्टर हैं और इन दिनों नॉर्वे में सेवाएं दे रहे हैं। इतिहास में उनकी गहरी रुचि है और उनकी अब तक कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें ‘कुली लाइन्स’, ‘वाह उस्ता़द’ और अन्य किताबें शामिल हैं। उनकी किताब ‘द्रविड़ राजनीतिः पेरियार से जयललिता तक’ में तमिलनाडु की राजनीति और समाज के बारे में लिखा गया है।

कैसे आर्य बनाम द्रविड़ की बहस शुरू हुई, उत्तर बनाम दक्षिण की क्या लड़ाई है, इन सब पर लिखा गया है। वहीं राज्य की प्रमुख राजनैतिक हस्तियों पेरियार से लेकर जयललिता तक की जानकारी मिलती है। किताब के बारे में विस्तार से बात की है। आपके समय और प्रतिक्रियाओं की दरकार है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular