Home मनोरंजन SIIMA 2025 final winners list: अल्लू अर्जुन को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का...

SIIMA 2025 final winners list: अल्लू अर्जुन को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब, कल्कि 2898 एडी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

SIIMA 2025 final winners list: अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो और रश्मिका मंदाना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। वहीं, नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब अपने नाम किया। आइए देखते हैं विजेताओं की पूरी सूची।

0
Siima 2025 awards, Siima awards 2025, allu arjun, kalki, pushpa 2, siima award winnner list hindi,

SIIMA 2025 final winners list: दुबई में शुक्रवार को शुरू हुए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) 2025 का पहला दिन तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के नाम रहा। इस बार तेलुगु फिल्में ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ ने अधिकांश बड़े पुरस्कार अपने नाम किए, जबकि कन्नड़ फिल्म ‘गौरी’ ने भी कई श्रेणियों में जीत दर्ज की।

अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो और रश्मिका मंदाना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। वहीं, नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब अपने नाम किया। आइए देखते हैं विजेताओं की पूरी सूची।

SIIMA 2025 विजेता (तेलुगु)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अल्लू अर्जुन (पुष्पा 2: द रूल)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रश्मिका मंदाना (पुष्पा 2: द रूल)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सुकुमार (पुष्पा 2: द रूल)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कल्कि 2898 एडी
सर्वश्रेष्ठ खलनायक: कमल हासन (कल्कि 2898 एडी)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: अमिताभ बच्चन (कल्कि 2898 एडी)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: अन्ना बेन (कल्कि 2898 एडी)
सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता: सत्या (मथु वधालारा 2)
सर्वश्रेष्ठ छायाकार: रत्नवेलु (देवरा) सर्वश्रेष्ठ संगीतकार: देवी श्री प्रसाद (पुष्पा 2: द रूल)
सर्वश्रेष्ठ गीतकार: रामजोगैया शास्त्री (चुट्टमल्ले – देवारा)
सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष): कंदुकूरी शंकर बाबू (पीलिंग्स – पुष्पा 2: द रूल)
सर्वश्रेष्ठ गायिका (महिला): शिल्पा राव (चुट्टमल्ले – देवारा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक): तेजा सज्जा (हनुमान)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक): मीनाक्षी चौधरी (लकी बास्कर)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (आलोचक): प्रशांत वर्मा (हनुमान)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता: संदीप सरोज (समिति कुरोलु)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री: भाग्यश्री बोरसे (मिस्टर बच्चन)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक: नंद किशोर येमानी (35 ओका चिन्ना कथा)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्माता: निहारिका कोनिडेला (समिति कुरोलु)

SIIMA 2025 विजेता (कन्नड़)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक – मैक्स के लिए कन्नड़ पुरस्कार: बी अजनीश लोकनाथ
हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: जैक सिंघम (भीम)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार: संदीप सुंकड़ (शाखाकारी)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार अभिनेता: समरजीत लंकेश (गौरी)
होनहार नवागंतुक: सान्या अय्यर (गौरी)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता (महिला): अंकिता अमर
वर्ष का गीत डिजाइन-एसआईआईएमए 2025 में इमरान एस सरदारिया विशेष पुरस्कार: वी हरिकृष्णा
इब्बानी तब्बीदा इलियाली के लिए सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ छायाकार: श्रीवत्सन सेल्वाराजन
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला): ऐश्वर्या रंगराजन
सर्वश्रेष्ठ गीत लेखक: वी नागेंद्र प्रसाद
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष): जसकरन

SIIMA 2025 के तमिल और मलयालम श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा शनिवार को होगी। इसमें मलयालम फिल्म ‘आदुजीवितम’ (The Goat Life) सबसे आगे है, जिसे 10 नामांकन मिले हैं। वहीं, ‘ARM’ को नौ और ‘आवेशम’ को आठ नामांकन मिले हैं।

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version