Homeविश्वसऊदी अरब में क्रैश हुआ अरामको का हेलीकॉप्टर, 14 की मौत; फ्रांस...

सऊदी अरब में क्रैश हुआ अरामको का हेलीकॉप्टर, 14 की मौत; फ्रांस में भी ऐसी ही घटना में मारे गए 11 लोग

सऊदी प्रेस एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह 6 बजे हुए इस क्रैश में मारे गए सभी लोग सऊदी अरब के नागरिक थे। सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने क्रैश में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

रियाद/पेरिस: सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ने रविवार (28 जून) को बताया कि सऊदी अरब की बड़ी तेल कंपनी अरामको का एक हेलीकॉप्टर देश के रास तनुरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं फ्रांस में भी एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें 11 लोग मारे गए। फ्रांस में यह घटना उत्तर-पूर्वी शहर टॉम्बलेन में हुई।

सऊदी अरब में अरामको का विमान कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसके पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की जांच चल रही है। रास तनुरा में पश्चिमी एशिया क्षेत्र की सबसे बड़ी रिफाइनरी है, जिसे सऊदी अरामको चलाती है।

सऊदी अरब विमान दुर्घटना में 14 लोगों की मौत

सऊदी प्रेस एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह 6 बजे हुए इस क्रैश में मारे गए सभी लोग सऊदी अरब के नागरिक थे। सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने क्रैश में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मंत्रालय ने SPA के जरिए जारी एक बयान में कहा कि ” ऊर्जा मंत्रालय मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता है। हम प्रार्थना करते हैं कि सर्वशक्तिमान ईश्वर उन पर दया करे, उन्हें माफ करे और उन्हें शहीदों में शामिल करे। बेशक, हम ईश्वर के हैं और हमें उसी के पास लौटना है। “

गौरतलब है कि लगभग चार महीने तक बंद रहने के बाद अरामको ने शुक्रवार को खाड़ी में अपने रास तनुरा टर्मिनल पर कच्चे तेल की लोडिंग फिर से शुरू कर दी। दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक सऊदी अरब ने भी कार्गो भेजने की होड़ में हिस्सा लिया है। यह तब हुआ है जब पश्चिम एशियाई उत्पादकों ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को रोकने के लिए एक अंतरिम समझौते से पहले तेल और गैस के उत्पादन और निर्यात को बढ़ा दिया है।

फ्रांस विमान दुर्घटना में मारे गए 11 लोग

फ्रांस के टॉम्बलेन हादसे की बात करें तो अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना में विमान के पायलट सहित 10 यात्रियों की जान चली गई। मृतकों में पांच छात्र और पांच प्रशिक्षक शामिल हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह विमान एक पैराशूट प्रशिक्षण स्कूल का था। यह हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद नैंसी-एसी हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस ने लोगों से म्यूरथ-ए-मोसेल विभाग स्थित हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय समाचार पत्र एल’एस्ट रिपब्लिकैं के अनुसार, विमान में स्काइडाइवर्स का एक दल सवार था। उत्तर-पूर्वी फ्रांस के टॉम्बलेन शहर में नैंसी के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर कई टुकड़ों में बिखर गया।

एल’एस्ट रिपब्लिकैं की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार अधिकांश लोग नैंसी में काम करने वाले नर्स थे, जो पहली बार स्काइडाइविंग का अनुभव लेने जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही ऑर्डर ऑफ इंडिपेंडेंट नर्सेज की म्यूरथ-ए-मोसेल शाखा के अध्यक्ष थियरी पेशे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां हादसे का पता लगाने में जुटी हैं। विमान तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से क्रैश हुआ। यह हादसा फ्रांस के हालिया सबसे गंभीर विमान हादसों में से एक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें – अमेरिका ने ईरान के 10 ठिकानों पर किया हमला, जवाब में तेहरान ने कुवैत-बहरीन के यूएस ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular