Homeखेलकूदबेन स्टोक्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, टेस्ट क्रिकेट...

बेन स्टोक्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहा सफर

35 वर्षीय बेन स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज में तीसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन से पहले टीम के साथियों को अपने फैसले के बारे में बताया। स्टोक्स मैच के आखिरी दो दिन खेलेंगे और फिर उस करियर को अलविदा कह देंगे, जिसने इंग्लैंड को क्रिकेट के कई यादगार पल दिए हैं।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। स्टोक्स ने यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच लिया है। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के बाद हुई जब लंदन के एक नाइटक्लब में हुई घटना की वजह से स्टोक्स दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे।

35 वर्षीय बेन स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज में तीसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन से पहले टीम के साथियों को अपने फैसले के बारे में बताया। स्टोक्स मैच के आखिरी दो दिन खेलेंगे और फिर उस करियर को अलविदा कह देंगे, जिसने इंग्लैंड को क्रिकेट के कई यादगार पल दिए हैं।

बेन स्टोक्स ने संन्यास के ऐलान पर क्या कहा?

भावुक स्टोक्स ने चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले टीम से बात की और सभी से पूरे जोश के साथ मैच खत्म करने को कहा। इंग्लैंड क्रिकेट के पोस्ट किए गए एक वीडियो में स्टोक्स ने कहा, “वजहें बाद में बताई जा सकती हैं लेकिन मैंने इस टीम, आप लोगों और मुझसे पहले खेलने वालों के लिए कई मुश्किल दौर देखे हैं। मुझे एक और मुश्किल दौर से गुजरना है। मैं बस यही चाहता हूं कि सभी ऐसा ही करें। हमें अभी बहुत मेहनत करनी है। मैं बस इतना चाहता हूं कि नतीजा चाहे जो भी हो, जब हम मैदान से बाहर निकलें तो पता हो कि इस ग्रुप ने पिछले दो दिनों में अपना सब कुछ झोंक दिया। मैं बस यही चाहता हूं कि हर कोई न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि टीम के लिए भी पूरी कोशिश करे। मैंने अपनी भावनाओं को संभाल लिया है। अब काम पर लगने का समय आ गया है।”

इंग्लैंड क्रिकेट ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “इंग्लैंड के अब तक के सबसे महान कप्तानों में से एक, बेन स्टोक्स ने इस टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया है। बेन, आप इस टीम के लिए सबसे प्रेरणादायक कप्तान, नेता और दिग्गज रहे हैं, जिसकी टीम कभी उम्मीद कर सकती थी। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और संन्यास के लिए आपको शुभकामनाएं देते हैं। इंग्लैंड अब कभी वैसा नहीं रहेगा।”

बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स नाइट कर्फ्यू तोड़ने और क्लब विवाद में शामिल होने के बाद न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरा टेस्ट नहीं खेले थे, जिसके बाद उन्हें कप्तानी से हटाने के साथ टीम से बाहर करने की बात चल रही थी। तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि स्टोक्स जल्द संन्यास ले सकते हैं। ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड की कप्तानी संभालने के लिए लौटने से पहले, स्टोक्स ने सिर्फ ‘इस हफ्ते’ टीम की कप्तानी करने की बात कही थी, जिससे आगे क्या होने वाला है, इसका संकेत मिल गया था।

टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहा सफर

स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन मैच-विनर में से एक के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2019 के रोमांचक फाइनल में नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर उन्होंने इंग्लैंड को उसका पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जिताया था। छह हफ्ते बाद, हेडिंग्ले में उनकी शानदार नाबाद 135 रनों की पारी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज की सबसे बड़ी जीतों में से एक के लिए प्रेरित किया। वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड की जीत में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें – फीफा विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचकर केप वर्डे ने रचा इतिहास, अब अर्जेंटीना से होगी टक्कर, 5.25 लाख आबादी वाले इस देश ने दुनिया को चौंकाया!

स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर में 122 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 7 हजार से अधिक रन और 246 विकेट झटके हैं। उन्हें विश्व के एक महान ऑलाराउंडर खिलाड़ी के रूप में गिना जाएगा। इसके साथ ही 114 वनडे मुकाबलों में 41.22 की औसत से 3,463 रन बनाए हैं। इसके अलावा 43 टी20 मुकाबलों में 585 रन बनाए हैं। ओडीआई में स्टोक्स के नाम 74 विकेट हैं। वहीं टी20 में 26 विकेट हैं।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular