Home भारत पीएम मोदी मेलबर्न पहुंचे, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की मजबूती पर रहेगा जोर

पीएम मोदी मेलबर्न पहुंचे, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की मजबूती पर रहेगा जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर मेलबर्न की यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलने की संभावना है।

Dignitary walks a red carpet away from a large aircraft with 'Bharat' on the fuselage, flanked by soldiers at attention.
फोटोः समाचार एजेंसी आईएएनएस

नई द‍िल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (8 जुलाई) को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया में अपने दौरे की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगी।

गौरतलब है कि पीएम मोदी मंगलवार (7 जुलाई) को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे थे।

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर एक्स पर की पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर बताया कि ” मैं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गया हूं। यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देगा। मुझे प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ होने वाली बातचीत का इंतजार है। इस दौरान मुझे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने का भी मौका मिलेगा जो भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की एक अहम ताकत हैं। “

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर मेलबर्न की यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – मुंबई की बारिश सिर्फ मानसून नहीं, बदलती जलवायु का संकेत… क्या समुद्र किनारे बसे भारत के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है?

ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी अपने समकक्ष अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे जहां वह दोनों देशों के शीर्ष बिजनेस लीडर्स की सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी मेलबर्न में भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे जो भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का एक मजबूत स्तंभ है।

पीएम मोदी की यात्रा से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत को एक अहम आर्थिक साझेदार बताया और द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ते रणनीतिक महत्व पर बात की। इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक बयान में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि दुनिया की चौथी सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अहम आर्थिक साझेदार है।

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले उनके लिए ‘वैदिक हवन’ किया। ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त नागेश सिंह ने कहा कि 10 साल में तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा, पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों के मजबूत होने का एक अहम संकेत है।

यह भी पढ़ें – डॉक्टरों से मारपीट मामले में शिवसेना पार्षद गिरफ्तार, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version