Home भारत MP Board Result 2026: 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट...

MP Board Result 2026: 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट और रिजल्ट चेक करने का Direct Link

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) के अनुसार 10वीं में 73.42 प्रतिशत और 12वीं में 76.01 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं।

0
Exam Results (Representational- IANS)
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो- IANS)

Madhya Pradesh Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने इस बार का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। MP Board Result 2026 को बुधवार सुबह 11 बजे घोषित किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी किए।

हालांकि, रिजल्ट जारी होने के कुछ ही मिनट बाद आधिकारिक वेबसाइट भारी ट्रैफिक के कारण ठप हो गई। सामने आई जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में यूजरों द्वारा एक ही समय में अपने परिणाम देखने के प्रयास के कारण पोर्टल क्रैश हो गया।

10वीं में 73.42 प्रतिशत और 12वीं में 76.01 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। 12वीं में 1,99,599 उम्मीदवार फेल हुए हैं। ये दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। मेरिट लिस्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं की मेरिट सूची में शामिल 221 उम्मीदवारों में से 158 लड़कियां और 63 लड़के हैं।

MP Board Result 2026 Direct Link: यहां देखें रिजल्ट

इस बार एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक चली थी। एमपी बोर्ड के नियमों के मुताबिक छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हर विषय में लाना जरूरी है।

स्टूडेंट mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा mpresults.nic.in पर भी नतीजे उपलब्ध हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को MP Board 10th Result 2026 या MP Board 12th Result 2026 पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और आवेदन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद सबमिट करने के कुछ ही सेकेंड बाद रिजल्ट आपके स्क्रिन पर उपलब्ध होगा। भविष्य में इस्तेमाल के लिए आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

DigiLocker ऐप पर भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए ऐप को खोले। रजिस्टर्ड मोबाइल या आधार नंबर के जरिए इसमें साइन इन किया जा सकता है। यहां डॉक्यूमेंट सेक्शन में MPBSE खोजें। अपनी कक्षा और साल चुने और फिर मार्कशीट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

MP Board Result 2026: 10वीं और 12वीं की टॉपर्स लिस्ट

एमपी बोर्ड 2026 की 10वीं की परीक्षा में अगर जिले की बार करें तो अनूपपुर शीर्ष पर रहा। यहां से 93 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। इसके बाद अलीगंज, नरसिंहपुर, मांडला और झाबुआ का नाम है। स्टूडेंट की बात करें तो प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है। उन्हें 10वीं में 499 अंक मिले हैं। ये सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल गुनौर पन्ना की छात्रा हैं। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से अक्षरा घोड़ेश्वर (498) और अभय गुप्ता (498) हैं।

वहीं, 12वीं में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट लिस्ट में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किए। उन्होंने 500 में से 494 अंक हासिल किए। दोनों छात्राओं ने अपने-अपने विषयों में टॉप किया। 12वीं में सरकारी स्कूलों में पास प्रतिशत 80.43 रहा, जो गैर-सरकारी स्कूलों के 69.67 प्रतिशत से कहीं बेहतर है। दूसरी ओर कक्षा 10 के नतीजों में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 76.80 रहा, जबकि निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 68.64 रहा।

यह भी पढ़ें- पवन खेड़ा को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांजिट बेल पर लगाई रोक, असम सरकार की याचिका पर नोटिस जारी

author avatar
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version