Homeभारतकराची हमले के आरोपों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने किया खारिज, कहा...

कराची हमले के आरोपों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने किया खारिज, कहा – ‘अपने गिरेबान में झांको’

पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के गुलिस्तान-ए-जौहर कैंप पर हुए आतंकी हमले में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं, जबकि तीन हथियारबंद हमलावरों की भी जान गई है और एक घायल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्ली: भारत ने रविवार (28 जून) को कराची की हालिया घटना से खुद को जोड़ने वाले पाकिस्तान के आरोपों को “बेबुनियाद” बताते हुए खारिज कर दिया। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस्लामाबाद से कहा कि वह आरोप लगाने के बजाय अपनी सीमाओं के भीतर मौजूद आतंकी ढांचे को खत्म करने पर ध्यान दे।

पाकिस्तान के इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि ” हमने कराची में हाल ही में हुई घटना के बारे में भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाने वाली पाकिस्तानी रिपोर्टें देखी हैं। हम उन्हें पूरी तरह से खारिज करते हैं। “

पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए: रणधीर जायसवाल

उन्होंने आगे कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए, अपनी जमीन पर मौजूद आतंकवादी ढांचे के खिलाफ ठोस और विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए और आतंकवाद को राज्य की नीति के एक साधन के रूप में इस्तेमाल करने की अपनी प्रवृत्ति को समाप्त करना चाहिए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के गुलिस्तान-ए-जौहर कैंप पर हुए आतंकी हमले में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं, जबकि तीन हथियारबंद हमलावरों की भी जान गई है और एक घायल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी को सेशेल्स सरकार से मिला ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’, अमित शाह समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

कराची हमले के आरोपों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज किया दावा

इस हमले को लेकर भारत को दोषी ठहराने वाली कई खबरें पाकिस्तान से आ रही थीं। इसी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

इस बीच, पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को जारी बयान में दावा किया कि हमला जमात-उल-अहरार से जुड़े आतंकियों ने किया था। आईएसपीआर के अनुसार, हथियारबंदों ने पहले कैंप के मुख्य द्वार पर विस्फोट किया और फिर परिसर में घुसने की कोशिश की। हालांकि, रेंजर्स के जवानों ने मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया।

जमात-उल-अहरार, प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से अलग हुआ गुट है।

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने तीन हमलावरों को मार गिराया और चौथे को पकड़ लिया, जो घायल था। पकड़े गए संदिग्ध की पहचान अफगान नागरिक के तौर पर की गई है।

सेना ने कहा कि इलाके में ऑपरेशन जारी है और चेतावनी दी कि पाकिस्तान हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें – अमेरिका ने ईरान के 10 ठिकानों पर किया हमला, जवब में तेहरान ने कुवैत-बहरीन के यूएस ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)


author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular