Home भारत तूफान में तब्दील हुआ ‘सेन्यार’ चक्रवात, IMD ने चेतावनी जारी करते हुए...

तूफान में तब्दील हुआ ‘सेन्यार’ चक्रवात, IMD ने चेतावनी जारी करते हुए क्या कुछ कहा है?

imd says senyar cyclone to hit tamilnadu on 26th november strong winds
IMD

नई दिल्लीः भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर बना गहरा दबाव बुधवार, 26 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ में बदल गया। बुधवार दोपहर तक इसके इंडोनेशिया तट पर पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इस बीच कहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण श्रीलंका के समीपवर्ती क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र सुस्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है और इसके और अधिक दबाव में बदलने की आशंका है।

IMD ने एक्स पर किया पोस्ट

मौसम विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में लिखा “मलक्का जलडमरूमध्य पर गहरा दबाव पिछले 6 घंटों में 10 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया एक चक्रवाती तूफान “सेन्यार” में बदल गया और आज 26 नवंबर, 2025 को 0530 बजे IST पर मलक्का जलडमरूमध्य और उससे सटे पूर्वोत्तर इंडोनेशिया पर केंद्रित था…” विशेष रूप से, मलक्का जलडमरूमध्य उत्तरपूर्वी हिंद महासागर के अंडमान सागर और पश्चिमी प्रशांत महासागर के दक्षिण चीन सागर को जोड़ता है।

दोनों मौसम प्रणालियों के कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह , तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

आईएमडी ने नवीनतम बुलेटिन में आईएमडी ने कहा कि मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है तथा अगले 24 घंटों तक इसकी तीव्रता बनी रहने की उम्मीद है।

इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 70-9- किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक, 26-27 नवंबर को निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 28 नवंबर से 29 नवंबर तक वर्षा में धीरे-धीरे कमी आएगी।

तमिलनाडु में भी बारिश की संभावना

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण श्रीलंका तथा भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के समीपवर्ती क्षेत्रों पर बना कम दबाव का क्षेत्र एक सुस्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया।

इसमें कहा गया है, “इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा अगले 24 घंटों के दौरान दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की प्रबल संभावना है।”

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इस मौसम प्रणाली से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में वर्षा होने की उम्मीद है।

इससे पहले सोमवार को तमिलनाडु के कई जिलो में बारिश हुई। इसके अलावा तूतीकोरिन जिले के कई आवासीय इलाकों में जलभराव की समस्या देखी गई।

अगले दो-तीन दिनों में केरल और माहे में भी बिजली कड़कने और तूफान की संभावना है। तमिलनाडु में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार, 25 नवंबर को स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा की है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version