HomeरोजगारIBPS ने क्लर्क के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ग्रेजुएशन डिग्री वाले...

IBPS ने क्लर्क के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ग्रेजुएशन डिग्री वाले कर सकेंगे आवेदन

IBPS कि इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशंस और कंप्यूटर पर काम करने का अनुभव होना चाहिए।

IBPS Clerk (CSA) 16th Examination 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 11,403 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 1 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त तय की गई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारखी 21 अगस्त ही है।

यदि आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसके लिए सुधार 23 अगस्त तक कर सकेंगे। आईबीपीएस की इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही संविधान द्वारा आरक्षण प्राप्त कुछ वर्गों को आयु में छूट भी प्रदान की गई है जिसके बारे में विस्तृत जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों से भर्ती हेतु जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

इसके लिए आयु की गणना एक अगस्त 2006 तक की जाएगी। वहीं, 2 अगस्त 1998 से पहले जन्मे अभ्यर्थी इस भर्ती हेतु योग्य नहीं हैं।

Notification document header 'NOTIFICATION' with CRP CSA XVI recruitment details and date table.
Photo IBPS Website

IBPS Clerk (CSA) भर्ती हेतु क्या है योग्यता?

IBPS कि इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशंस और कंप्यूटर पर काम करने का अनुभव होना चाहिए।

इसके लिए अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर ऑपरेशंस या लैंग्वेज में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट/डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती हेतु चुने गए अभ्यर्थियों को सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों में तैनाती होती है। इसके तहत भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में तैनाती की जाएगी।

इस भर्ती के तहत पहले प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग होगी। इसके बाद प्री एग्जाम होगा। इसे पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा देनी होगी। इसके बाद इंटरव्यू होगा और चुने गए अभ्यर्थियों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होगा।

यह भी पढ़ें – UPSSSC ने PET परीक्षा के लिए शुरू किए आवेदन, 10वीं पास कर सकेंगे एप्लाई

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 850 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य ऑनलाइन माध्यमों से कर सकेंगे।

ऐसे में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsreg.ibps.in/csaxvijul26/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती हेतु पीईटी एग्जाम सितंबर 2026 में होगा। इसके बाद प्री एग्जाम होगा जो कि अक्टूबर में होगा। प्री में पास हुए अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए चुने जाएंगे और फिर इंटरव्यू होगा। इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी और अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, निशुल्क कर सकेंगे आवेदन

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular