Home मनोरंजन रैपर हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट के आयोजकों पर पुलिस ने दर्ज...

रैपर हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट के आयोजकों पर पुलिस ने दर्ज की FIR, क्या-क्या आरोप लगे हैं?

हनी सिंह इन दिनों अपने माय स्टोरी वर्ल्ड टूर (My Story World Tour) के तहत देश-विदेश में परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी शुरुआत 6 फरवरी, 2026 को दुबई से से की थी लेकिन इंडिया लेग की शुरुआत 14 मार्च को दिल्ली से हुई।

0
honey singh mumbai cocert, My Story World Tour, honey singh My Story World Tour,
यो यो हनी सिंह। फोटोः इंस्टाग्राम

रैपर-गायक यो यो हनी सिंह का हालिया मुंबई कॉन्सर्ट खराब प्रबंधन और नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में भी घिर गया है। आयोजकों के खिलाफ अवैध लेजर लाइट्स के इस्तेमाल को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर मुंबई के बीकेसी (BKC) पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, उन पर आरोप है कि प्रशासन की मनाही के बावजूद एयरपोर्ट जोन के पास खतरनाक लेजर लाइट्स का इस्तेमाल किया।

28 मार्च को हुए इस कार्यक्रम का आयोजन एमएमआरडीए ग्राउंड में किया गया था जो एयरपोर्ट जोन के काफी करीब है। लिहाजा आस-पास लेजर लाइट्स का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। इसके बावजूद आयोजकों ने हाई-बीम लेजर लाइट्स का इस्तेमाल कर नियमों का उल्लंघन किया। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लाइट्स पायलटों की दृष्टि में बाधा डाल सकती हैं, जिससे विमानों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।

गौरतलब है कि सितंबर 2024 में सार्वजनिक कार्यक्रमों मे लेजर लाइट के इस्तेमाल के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। हालंकि अदालत ने सार्वजनिक जगहों पर लेजर लाइट्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उनके हानिकारक प्रभावों का कोई सबूत नहीं मिला था। कोर्ट ने तब पुलिस को यह अधिकार दिया था कि अगर लेजर लाइट्स को ख़तरनाक पाया जाता है, तो वे उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में क्षमता से अधिक भीड़ भी मुद्दा

एफआईआर में यह भी सामने आया है कि आयोजकों ने प्रशासन को करीब 1,200 लोगों के आने की जानकारी दी थी, जबकि वास्तविक भीड़ 18,000 से 20,000 के बीच पहुंच गई। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया।

हनी सिंह का मुंबई कॉन्सर्ट फैंस के जोश और वायरल वीडियो औ अफरा-तफरी के चलते भी सुर्खियों में रहा। कॉन्सर्ट के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला फैन लॉक किए गए गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश करती नजर आई, जबकि सुरक्षा कर्मी उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि वह स्टेज के करीब पहुंचना चाहती थी, लेकिन उसके टिकट से उस एरिया में जाने की अनुमति नहीं थी। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, कुछ लोगों ने इसे फैन का जुनून बताया, तो कई ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

यह वीडियो खुद हनी सिंह तक भी पहुंचा। उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए महिला को “मेरी शेरनी फैन” बताया, जिसके बाद फैंस इस रिएक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं।

क्या है हनी सिंह का My Story World Tour, कब हुई शुरुआत?

हनी सिंह इन दिनों अपने माय स्टोरी वर्ल्ड टूर (My Story World Tour) के तहत देश-विदेश में परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी शुरुआत 6 फरवरी, 2026 को दुबई से से की थी लेकिन इंडिया लेग की शुरुआत 14 मार्च को दिल्ली से हुई।

दिल्ली के हाई-एनर्जी कॉन्सर्ट के बाद 28 मार्च को उन्होंने मुंबई में परफॉर्म किया। अब वह 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को अहमदाबाद, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ और 9 मई को कोलकाता में प्रस्तुति देंगे, जबकि इस टूर का समापन 16 मई को बेंगलुरु में होगा।

जैश आतंकी मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की पाकिस्तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनी सिंह इस टूर को बेहद “पर्सनल” बताते हैं। उनके मुताबिक, हर परफॉर्मेंस उनकी जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव को दर्शाती है- पश्चिमी दिल्ली से शुरुआत से लेकर एक ग्लोबल आर्टिस्ट बनने तक का सफर। कॉन्सर्ट्स में वह अपने हिट गानों जैसे ‘ब्राउन रंग’ से लेकर हालिया ट्रैक ‘चिलगम’ तक कई लोकप्रिय गीत पेश कर रहे हैं।

टूर को लेकर हनी सिंह ने कहा है कि यह उनके लिए काफी व्यक्तिगत है और हर गाना उनकी जिंदगी की कहानी का एक हिस्सा है। उन्होंने 2026 में अपना एल्बम ‘Glory’ भी रिलीज किया, जिसमें मार्च में आया गाना ‘Beeba’ शामिल है।

हनी सिंह की तरह ही मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने साल 2024 में म्यूजिक कॉन्सर्ट ‘दिल-लुमिनाटी’ (Dil-Luminati) टूर शुरू किया था। यह कॉन्सर्ट 13 शहरों में हुआ था और यह भी कई बार विवादों में रहा था, खासकर ब्लैक टिकट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर। दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान भी लगभग वैसी ही स्थितियाँ देखने को मिली थीं, जैसी अभी हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में चर्चा का विषय बनी हैं।

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दिलजीत के कॉन्सर्ट में भी जितनी उम्मीद थी, उससे कहीं अधिक लोग पहुँच गए थे। आयोजकों ने जितनी टिकटें बेची थीं, स्टेडियम की क्षमता और सुरक्षा इंतजाम उससे कम पड़ गए, जिससे गेट पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इसी तरह तेंलगाना सरकार ने कॉन्सर्ट में एल्कोहल से संबंधित गानों को लेकर सिंगर को नोटिस भेजा था

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version