Home भारत West Bengal: हल्दिया रिफाइनरी की नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 20 लोग...

West Bengal: हल्दिया रिफाइनरी की नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 20 लोग झुलसे, 6 की हालत गंभीर

कंपनी ने कहा कि फिलहाल उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता घायलों का उपचार, क्षेत्र की सुरक्षा और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करना है। एचपीएल ने आश्वासन दिया कि जैसे-जैसे जांच में पुष्टि की गई जानकारी सामने आएगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

0
bengal news
हादसा संयंत्र के पास मौजूद नेफ्था चोरी के एक कथित अवैध पॉइंट के आसपास हुआ। IANS

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया स्थित एक तेल रिफाइनरी में मंगलवार सुबह नेफ्था ले जा रही पाइपलाइन में भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोग झुलस गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आग पर अब काबू पा लिया गया है, जबकि हादसे के कारणों की जांच जारी है।

पूर्वी मिदनापुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग मंगलवार तड़के लगी और देखते ही देखते उसने पाइपलाइन के आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

चोरी के लिए बनाए गए अवैध पॉइंट के पास हुआ हादसा!

घटना की पुष्टि करते हुए हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (HPL) ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा संयंत्र के पास मौजूद नेफ्था चोरी के एक कथित अवैध पॉइंट के आसपास हुआ हो सकता है। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया कि घटना की असली वजह के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

कंपनी ने कहा कि संबंधित सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

https://twitter.com/ians_india/status/2071783227405263062

एचपीएल ने अपने बयान में कहा कि नेफ्था अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन है और इसमें मामूली चिंगारी भी बड़े विस्फोट या भीषण आग का कारण बन सकती है। कंपनी ने बताया कि वह पहले भी आसपास के लोगों को पेट्रोलियम उत्पादों के साथ किसी भी तरह की अनधिकृत छेड़छाड़ या चोरी से दूर रहने की चेतावनी देती रही है, क्योंकि इससे गंभीर हादसे हो सकते हैं।

जांच जारी

कंपनी ने कहा कि फिलहाल उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता घायलों का उपचार, क्षेत्र की सुरक्षा और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करना है। एचपीएल ने आश्वासन दिया कि जैसे-जैसे जांच में पुष्टि की गई जानकारी सामने आएगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। प्रशासन ने इलाके को सुरक्षित घोषित करते हुए घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग तकनीकी खराबी, मानवीय लापरवाही या कथित अवैध नेफ्था चोरी की गतिविधि के कारण लगी।

ये भी पढ़ेंः 1970 के बाद दुनिया में दोगुने से ज्यादा हुए उमस वाले दिन, भारत सबसे ज्यादा जोखिम वाले देशों में शामिल!

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version