Home भारत गुजरातः नकली नोट गिरोह में शामिल आध्यात्मिक गुरु समेत 7 गिरफ्तार, 2.9...

गुजरातः नकली नोट गिरोह में शामिल आध्यात्मिक गुरु समेत 7 गिरफ्तार, 2.9 करोड़ रुपये की जाली करेंसी बरामद

गुजरात में पुलिस ने आध्यात्मिक गुरु से नकली नोटों को बदलने के गिरोह का सरगना बने आध्यात्मिक गुरु प्रदीप गुरुजी को गिरफ्तार किया है।

gujarat police arrested sopiritual guru who turned into kingpin and seized more than 2 crore rupees counterfiet currency, गुजरात पुलिस, अहमदाबाद
फोटोः आईएएनएस

गांधीनगरः अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अमराईवाड़ी इलाके में नकली नोटों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह का नेटवर्क सूरत तक फैला हुआ था। यह गिरोह एक तथाकथित आध्यात्मिक संगठन की आड़ में काम कर रहा था। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक आध्यात्मिक गुरु प्रदीप जोटांगिया भी शामिल है। इनके पास से 2 करोड़ रुपये से अधिक बरामदगी की गई है।

क्राइम ब्रांच ने शहर में नकली नोटों की खेप के पहुंचने की सूचना पाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अमराईवाड़ी में क्राइम ब्रांच की टीमों ने रातभर कड़ी निगरानी रखी। इसके बाद संदिग्ध गतिविधियों को देखते ही अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और संदिग्धों को पकड़ लिया।

जांच के दौरान अधिकारियों ने क्या पाया?

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि नकली नोटों का बंडल सत्यम योग फाउंडेशन से जुड़े एक वाहन में ले जाई जा रही थी। इस गाड़ी पर भारत सरकार और आयुष मंत्रालय के चिह्न भी थे। कथित तौर पर संदेह से बचने और विभिन्न स्थानों पर बेरोकटोक आवागमन करने के लिए इनका इस्तेमाल किया गया था।

इस जांच के आगे बढ़ने पर अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सूरत पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया। इसके चलते 80 लाख रुपये के अतिरिक्त जाली नोट बरामद किए गए। इससे कुल बरामदगी 2.9 करोड़ रुपये हो गई। पुलिस ने प्रदीप जोटांगिया उर्फ प्रदीप गुरुजी को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – ‘इंदिरा गांधी-मुजीबर रहमान के बीच गुप्त समझौता…’, निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर लगाए क्या आरोप?

वह इस गिरोह का मुख्य आरोपी माना जा रहा है जो कथित तौर पर धार्मिक गतिविधियों की आड़ में इस गिरोह का संचालन कर रहा था।

गुजरात में सत्यम योग फाउंडेशन के आश्रम से चलाया जा रहा था गिरोह

क्राइम ब्रांच और पुलिस टीमों ने पाया कि यह अभियान कामरेज तालुका के स्टाड परदी गांव में स्थित श्री सत्यम योग फाउंडेशन के आश्रम परिसर से चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और तकनीकी उपकरण बरामद हुए। इससे आरोपियों के खिलाफ मामले को मजबूत करने की उम्मीद है।

इसी से संबंधित एक अभियान में पुलिस ने प्रदीप गुरुजी के सहयोग मुकेश के घर भी छापेमारी की। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। उसके घर से इस गिरोह से जुड़ी कुछ संदिग्ध सामग्री को सीज किया गया है। इस बीच अधिकारी इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें – क्या ट्रेनों में सुधरेगी खानपान की गुणवत्ता, अवैध वेंडिंग पर लगाम लगाने के लिए रेलवे क्या कर रहा?

यह जांच आगे राजकोट तक भी पहुंची है। यहां प्रदीप गुरुजी सत्यम योग एंड हेल्थ सेंटर के नाम से योग कक्षाएं संचालित कर रहा था। पुलिस ने किदवई नगर स्थित उनके आवास पर उनके भाई अमित से भी पूछताछ की। फिलहाल वही इन कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं।

इस मामले में अमित की संलिप्तता और वित्तीय संबंधों में पता लगाने के लिए उनके मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच की गई। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने क्राइम ब्रांच के सूत्रों के हवाले से लिखा कि आरोपियों ने ऐसी व्यवस्था बनाई थी जिसके जरिए वे 1,500 रुपये के नकली नोट वसूलते थे। इसके बदले में वे 500 रुपये देते थे। इसी तरह के एक सौदे में वह 2 करोड़ रुपये के नकली नोट 66 लाख रुपये के असली नोटों से बदलने का इरादा रखते थे।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version