Homeभारतनोएडा की पांच मंजिला इमारत में लगी आग, दो की मौत; स्कूटी...

नोएडा की पांच मंजिला इमारत में लगी आग, दो की मौत; स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुआ था विस्फोट

पुलिस के मुताबिक, नोएडा में लगी भीषण आग की घटना में मृत युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है और वह आग में लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। जबकि स्नेहा करीब 40 प्रतिशत तक झुलसी थीं। यह दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे उस समय हुआ जब सेक्टर-66 के ममूरा इलाके में स्थित एक चार मंजिला भवन के बेसमेंट में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया।

Delhi NCR: नोएडा के सेक्टर 66 स्थित ममूरा गांव में G+4 रिहायशी इमारत में बुधवार (15 जुलाई) को आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में मृत युवती की पहचान 22 वर्षीय स्नेहा श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आग लगने की घटना में पीड़ित बुरी तरह धुएं की चपेट में आ गए थे और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने पुलिस के हवाले से लिखा कि मृत युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है और वह आग में लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। जबकि स्नेहा करीब 40 प्रतिशत तक झुलसी थीं। यह दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे उस समय हुआ जब सेक्टर-66 के ममूरा इलाके में स्थित एक चार मंजिला भवन के बेसमेंट में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया।

नोएडा में लगी आग की जांच में क्या पता चला?

शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाके के बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में बेसमेंट में खड़ी 30 से 40 बाइकें जलकर राख हो गईं। घटना के समय इमारत में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। धुएं और आग के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग फंस गए। वहीं निचली मंजिल के कुछ लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। आग और धुएं का गुबार देखकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों और भारी भीड़ के कारण दमकल वाहनों को भवन तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर लंबी पाइपलाइन के जरिए आग बुझाने का अभियान चलाया गया। आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।

यह भी पढ़ें – IRCTC की नई वेबसाइट में क्या है खास? Tatkal बुकिंग, Fare Calendar और कई नए फीचर के साथ लॉन्च

फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला जिम्मा

इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने अभियान चलाते हुए जिस इमारत में आग लगी थी उसकी छत से सामने वाली इमारत तक सीढ़ियों का अस्थायी पुल बनाया। इसी रास्ते से करीब 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए थे जबकि दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर माना है कि हादसे की वजह इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुआ विस्फोट हो सकता है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस ने भवन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह भी जांच की जा रही है कि भवन में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। बताया जा रहा है कि इस चार मंजिला भवन में करीब 50 कमरे बने हुए थे, जहां बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग अपने परिवारों के साथ रहते थे। पुलिस मृत युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है, जबकि स्नेहा श्रीवास्तव के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

बताते चलें कि पुलिस ने फेज-3 पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग के मालिक और लीजहोल्डर को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें – ममता बनर्जी को एक और झटका, टीएमसी के सीनियर नेता मदन मित्रा बागी गुट में शामिल

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular