Home मनोरंजन Filmfare Awards 2025: आलिया बेस्ट एक्ट्रेस अभिषेक-कार्तिक को मिला बेस्ट एक्टर का...

Filmfare Awards 2025: आलिया बेस्ट एक्ट्रेस अभिषेक-कार्तिक को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब, लापता लेडीज ने जीते 13 अवार्ड

Filmfare Awards 2025 के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एक्टर का अवार्ड कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन को चुना गया है। वहीं, लापता लेडीज ने सर्वाधिक कैटेगरी में खिताब अपने नाम किए हैं।

filmfare awards 2025 alia bhatt best actress abhishek kartik best actor lapata ladies won 13 awards
Filmfare Awards 2025, फोटोः IANS

Filmfare Awards 2025: गुजरात के अहमदाबाद के एका (EKA) एरीना में शनिवार, 11 अक्टूबर को 70वें फिल्मफेयर अवार्ड की घोषणा की गई। इसमें आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया तो वहीं अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का खिताब दिया गया। वहीं, लापता लेडीज ने बेस्ट फिल्म समेत 13 श्रेणी में अवार्ड जीते।

इस अवार्ड सेरेमनी को शाह रुख खान ने होस्ट किया। वहीं, उनके साथ करण जौहर और मनीष पॉल भी थे। इस आयोजन में कृति सैनन, शाहरुख खान, काजोल समेत अन्य हस्तियों की परफॉर्मेंस हुई।

Filmfare Awards में अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर

Filmfare Awards में अभिषेक बच्चन को ‘आई वान्ट टू टॉक’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। वहीं, कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है। आलिया भट्ट को फिल्म ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। हालांकि, वह समारोह में उपस्थित नहीं रही।

लापता लेडीज ने इस इवेंट में कमाल कर दिया। किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ने कुल 13 श्रेणियों में अवार्ड अपने नाम किए। ऐसे में फिल्म ने गली ब्वॉय के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है जिसने कुल 13 खिताब जीते हैं।

राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर क्रिटिक का अवार्ड मिला है। उन्हें यह अवार्ड फिल्म ‘श्रीकांत’ के लिए मिला है। वहीं, लापता लेडीज में प्रतिभा रांटा को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक का अवार्ड मिला। प्रतिभा की यह पहली फिल्म थी, जिसमें बड़ी भूमिका मिली थी।

बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड किरण राव को मिला। वहीं, किल फिल्म को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवार्ड दिया गया। इसी तरह बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए रवि किशन को चुना गया है। वहीं, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए छाया कदम को चुना गया है। दोनों को ही लापता लेडीज में किए गए रोल के लिए चुना गया है।

बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवार्ड के लिए शूजीत सरकार की ‘आई वान्ट टू टॉक’ को चुना गया है।

बेस्ट डेब्यू एक्टर और एक्ट्रेस

Filmfare Awards 2025 में बेस्ट डेब्यू एक्टर के लिए लक्ष्य को चुना गया है। उन्हें ‘किल’ मूवी में रोल के लिए चुना गया है। वहीं, बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड लापता लेडीज के लिए नितांशी गोयल को चुना गया है।

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर में कुणाल खेमू को चुना गया है। उनके साथ आदित्य सुहास जंभाले को भी चुना गया है। कुणाल खेमू को ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और आदित्य सुहास को ‘आर्टिकल 370’ के लिए चुना गया है।

बेस्ट एक्शन के लिए दक्षिण कोरियाई एक्टर शी-यंग ओह और परवेज को ‘किल’ फिल्म के लिए चुना गया है। बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए लापता लेडीज की स्नेहा देसाई को चुना गया है।

स्नेहा देसाई को बेस्ट डायलॉग की श्रेणी में अवार्ड मिला है। आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट स्टोरी का अवार्ड आदित्य धर और मोनल ठक्कर को दिया गया है।

लापता लेडीज के लिए राम संपथ को बेस्ट म्यूजिक एल्बम का अवार्ड और प्रशांत पांडे को बेस्ट लिरिक्स का अवार्ड मिला है। बेस्ट प्ले बैक सिंगर मेल का अवार्ड अरिजीत सिंह (लापता लेडीज) को दिया गया है। वहीं, बेस्ट प्ले बैक सिंगर फीमेल का अवार्ड स्त्री 2 की मधुबंती बागची को चुना गया है।

बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले के लिए रितेश शाह और तुषार शीतल जैन को चुना गया है। बेस्ट साउंड डिजाइन के लिए किल के लिए सुभाष साहू को चुना गया है। बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर के लिए राम संपथ को चुना गया है। वहीं, बेस्ट वीएफएक्स के लिए रीडिफाइन (मुंज्या) को दिया गया है।

बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए बॉस्को सीजर (तौबा तौबा फ्राम बैड न्यूज) के लिए चुना गया है। बेस्ट एडिटिंग के लिए शिवकुमार वी. पानिकर को चुना गया है। बेस्ट कॉस्ट्यूम के लिए दर्शन जालान को चुना गया है। बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए मयूर शर्मा (किल) को चुना गया है। बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए रफी महमूद (किल) के लिए चुना गया है।

वहीं, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जीनत अमान और श्याम बेनेगल (मरणोपरांत) दिया गया है। वहीं, संगीत क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं के लिए आरडी बर्मन पुरस्कार के लिए अचिंत ठक्कर (जिगरा और मिस्टर एंड मिसेज माही) को चुना गया है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version