Home भारत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल पायलट शिवांगी सिंह के साथ भरी उड़ान,...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल पायलट शिवांगी सिंह के साथ भरी उड़ान, पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पकड़ने का किया था दावा

द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरबेस से राफेल पायलट शिवांगी सिंह के साथ उड़ान भरी। पाकिस्तान ने Op. Sindoor के दौरान शिवांगी को पकड़ने का दावा किया था। भारत सरकार ने इस दावे का खंडन किया था।

draupadi murmu rafale sortie with shingi dingh whom pak claimed to capture during op sindoor, द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू ने राफेल से भरी उड़ान, फोटोः एक्स (https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1983438876774658165/photo/4)

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल फाइटर जेट पर पायलट शिवांगी सिंह के साथ बुधवार, 29 अक्टूबर को 30 मिनट की एक उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ अंबाला एयर बेस पर एक तस्वीर ली जिसने पाकिस्तान झूठे दावों की पोल एक बार फिर से खोल दी।

पाकिस्तान ने पहले दावा किया था कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल पायलट को मार गिराया था और पकड़ लिया था।

पाकिस्तान के झूठे दावों की खुली पोल

शिवांगी सिंह भारतीय वायु सेना के गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन की सदस्य हैं। उन्होंने इस साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के आतंकी ठिकानों पर की गई स्ट्राइक में राफेल विमान से उड़ान भरी थी।

29 वर्षीय शिवांगी ने वाराणसी से हैं और वह साल 2017 में वायु सेना में महिला फाइटर पायलट के दूसरे बैच में शामिल हुई थी। साल 2020 में राफेल उड़ान के लिए क्वालिफाई करने से पहले मिग-21 बाइसन को उड़ाया था। ऐसे में उनका दुनिया के सबसे पुराने फाइटर जेट में से एक मिग-21 से लेकर सबसे उन्नत राफेल उड़ाने का सफर भारत के वायु युद्ध नेतृत्व के बदलते स्वरूप को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें – वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा मौतें भारत में, हर साल 17.2 लाख लोगों की जान जा रही: लांसेट रिपोर्ट

हाल ही में तमिलनाडु के तांबरम स्थित फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स स्कूल में भारतीय वायु सेना प्रशिक्षण कमान के एसएएसओ एयर मार्शल तेजबीर सिंह ने शिवांगी सिंह को सम्मानित किया था। यह सम्मान उन्हें 9 अक्टूबर 2025 को क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बैज प्राप्त करने के लिए दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनका (शिवांगी सिंह) का नाम सुर्खियों में था। पाकिस्तान ने इस दौरान झूठा दावा किया था कि भारत ने कई फाइटर जेट गंवाए हैं जिसमें एक राफेल भी था। पाकिस्तान ने यह भी दावा किया था कि सियालकोट के पास अपने एयरक्राफ्ट से निकलते वक्त उन्हें (शिवांगी) पकड़ लिया गया था।

इसके अलावा इस दौरान एक और छेड़छाड़ वाला वीडियो वायरल हुआ था जिसमें भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को यह दावा करते दिखाया गया कि शिवांगी सिंह लापता हैं और वह अपने घर गई थीं। सरकार ने इस दावे का तुरंत खंडन किया था और पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वीडियो को ” निराधार और मनगढ़ंत ” बताया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल फाइटर के साथ हरियाणा के अंबाला एयरपोर्ट से ऐतिहासिक उड़ान भरी। इस दौरान एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी उसी बेस के एक अन्य विमान में उड़ान भरी।

इस उड़ान के साथ द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं जिन्होंने भारतीय वायु सेना के दो विमानों से उड़ान भरी। इससे पहले साल 2023 में उन्होंने सुखोई-30 एमकेआई के साथ उड़ान भरी थी। यह उड़ान उन्होंने असम के तेजपुर वायु सेना के स्टेशन से भरी थी।

यह भी पढ़ें – कनाडा में भारतीय मूल के कारोबारी की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए क्या दावा किया है?

मुर्मू ने अंबाला से उड़ान भरने के बाद एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि शक्तिशाली राफेल विमान की इस पहली उड़ान ने मुझमें देश की रक्षा क्षमताओं के प्रति गर्व की नई भावना भर दी है। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस सफल उड़ान के लिए भारतीय वायु सेना और वायु सेना स्टेशन अंबाला की पूरी टीम को बधाई देती हूं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version