Home भारत ट्रंप ने भारत के संदर्भ में ‘नरक’ वाली टिप्पणी पर लिया यू...

ट्रंप ने भारत के संदर्भ में ‘नरक’ वाली टिप्पणी पर लिया यू टर्न, बताया – ‘बहुत अच्छा दोस्त’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के संदर्भ में की गई विवादित टिप्पणी पर यू-टर्न लिया है और भारत को महान देश बताया है।

donald trump u turns on hell-hole remarks on india and china told very good friend, डोनाल्ड ट्रंप, भारत, चीन, ईरान
फोटोः आईएएनएस

नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार (23 अप्रैल) को भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश का नेतृत्व करने वाला उनका एक “बहुत अच्छा दोस्त” है। ट्रंप की यह टिप्पणी भारत और चीन पर विवादित पोस्ट शेयर करने के कुछ ही घंटों बाद आई है। ट्रम्प ने अमेरिकी राजनीतिक टिप्पणीकार और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के पॉडकास्ट की एक नस्लवादी टिप्पणी को दोबारा साझा किया था। इसमें उन्होंने भारत, चीन और अन्य देशों को “नरक के गड्ढे” कहा था।

नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने बताया कि रिपब्लिकन नेता ने भारत के बारे में गर्मजोशी से बात की। इसे एक महान राष्ट्र बताया और कहा कि वह इसके नेता के साथ व्यक्तिगत मित्रता साझा करते हैं।

भारत को बताया महान देश

ट्रंप ने कहा कि ” भारत एक महान देश है और इसके शीर्ष पर मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है। ” अमेरिका के जन्मजात नागरिकता कानून में बदलाव की मांग करते हुए अपनी नस्लवादी टिप्पणी में सैवेज ने आरोप लगाया कि इन दोनों एशियाई देशों के लोग अमेरिका में “ गर्भावस्था के नौवें महीने में बच्चा पैदा करने ” आते हैं और यह कानून उन्हें “ तुरंत ” अमेरिकी नागरिक बना देता है।

गौरतलब है कि ट्रम्प ने सैवेज के पॉडकास्ट ‘सैवेज नेशन’ का ट्रांसक्रिप्ट और वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने जन्मजात नागरिकता पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के तर्कों की कड़ी आलोचना की है।

ट्रांसक्रिप्ट में भारतीय और चीनी प्रवासियों को “लैपटॉप वाले गुंडे” बताया गया है जिन्होंने “हमारे झंडे को रौंद डाला है”।

अमेरिकी राष्ट्रपति की इस पोस्ट पर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। एक प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से इस बाबत सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ” हमने कुछ रिपोर्टें देखी हैं। मैं यहीं पर अपनी बात समाप्त करता हूं। “

वहीं, ट्रंप की इस टिप्पणी पर ईरान ने भारत का बचाव किया था। ईरान ने ट्रंप की पोस्ट को लेकर भारत और चीन को “सभ्यता के पालने (cradles of civilisation)” कहा। ईरान के भारत के हैदराबाद स्थित वाणिज्य दूतावास (consulate) ने एक्स पर एक पोस्ट की। इस पोस्ट में लिखा ” चीन और भारत सभ्यता के उद्गम स्थल हैं। वास्तव में, यह #नरकस्थला वह जगह है जहां इसके युद्ध अपराधी राष्ट्रपति ने ईरान में सभ्यता को नष्ट करने की धमकी दी थी। “

यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगालः पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग, कुछ इलाकों में हुई छिटपुट हिंसा

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version