Home भारत Padma Awards 2026: धर्मेंद्र, रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को मिलेगा पद्म...

Padma Awards 2026: धर्मेंद्र, रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को मिलेगा पद्म सम्मान

धर्मेंद्र, रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को पद्म सम्मान की घोषणा की गई है। पद्म सम्मानों की 3 श्रेणियों के लिए नामों की घोषणा की गई है।

dharmendra rohit among 131 to get padma award who are others
Photo: IANS

Padma Awards 2026: केंद्र सरकार ने रविवार, (25 जनवरी) को 2026 के पद्म सम्मानों की सूची जारी की है। इस सूची में अलग-अलग क्षेत्रों की 131 हस्तियों को सम्मान की घोषणा की गई है। केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई इस सूची में पांच हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है।

इन लोगों में सार्वजनिक हस्तियां, कला, सिनेमा, साहित्य, खेल, विज्ञान और सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को दिया जाएगा। इनमें रोहित शर्मा, धर्मेंद्र और अन्य लोग शामिल हैं।

धर्मेंद्र, अल्का याग्निक, रोहित शर्मा को मिला सम्मान

पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत), केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन, पारंपरिक वायलन वादक एन राजम, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस के टी थॉमस और जाने-माने लेखक पी नारायणन शामिल हैं। पद्म विभूषण भारत दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है।

पद्मभूषण की सूची में कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। इनमें गायिका अल्का याग्निक, अभिनेता, ममूथी उद्योगपति उदय कोटक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, विज्ञापन जगत की हस्ती पीयूष पांडे (मरणोपरांत), सामाजिक नेता वेल्लापल्ली नतीशन और टेनिस स्टार विजय अमृतराज शामिल हैं। पद्म भूषण सम्मान भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो विशिष्टता के लिए दिया जाता है।

2026 के पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की सूची में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हस्तियों और जमीनी स्तर पर योगदान देने वाले लोगों का व्यापक मिश्रण देखने को मिलता है। खेल जगत में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर भुल्लर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है, साथ ही महिला हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को भी यह पुरस्कार मिला है। कला जगत की सूची में अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी, शास्त्रीय गायिका तृप्ति मुखर्जी और तरुण भट्टाचार्य और पोखिला लेखेपी जैसे लोक एवं पारंपरिक कलाकार शामिल हैं।

अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है

ये पुरस्कार देश भर में सामाजिक कार्य, स्वदेशी कला रूपों, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और विरासत संरक्षण में योगदान देने वाले कई “अनाम नायकों (अनसंग हीरोज)” को भी सम्मानित करते हैं। इस वर्ष की सूची में 19 महिला पुरस्कार विजेता, छह विदेशी या विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति और 16 मरणोपरांत सम्मानित व्यक्ति शामिल हैं।

पद्म पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है और इन्हें मार्च-अप्रैल में दिया जाता है। ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में दिए जाते हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version