Home भारत दिल्ली आतंकी हमले में गिरफ्तार शोएब की NIA को मिली 10 दिन...

दिल्ली आतंकी हमले में गिरफ्तार शोएब की NIA को मिली 10 दिन की कस्टडी, अब तक क्या बात सामने आई?

शोएब पर आरोप है कि उसने हमले से ठीक पहले आतंकवादी डॉक्टर उमर मोहम्मद उर्फ उमर उन नबी को पनाह दी थी और हमले के लिए जरूरी लॉजिस्टिक सपोर्ट भी उपलब्ध कराया था।

0
Delhi blast suspect, Shoaib arrested, Terrorist Umar, NIA investigation, Nuh shelter, Delhi blast case, Muzammil arrest, Afasana house, Terrorism, Explosives, Faridabad News, Faridaba

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार बम धमाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बुधवार को एक और आरोपी की गिरफ्तारी की बुधवार को एजेंसी ने फरिदाबाद के धौज निवासी शोएब को गिरफ्तार किया इसके बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 10 दिन की एनआईए कस्टडी में भेज दिया गया

शोएब पर आरोप है कि उसने हमले से ठीक पहले आतंकवादी डॉक्टर उमर मोहम्मद उर्फ उमर उन नबी को पनाह दी थी और हमले के लिए जरूरी लॉजिस्टिक सपोर्ट भी उपलब्ध कराया था

शोएब इस केस में गिरफ्तार होने वाला सातवां आरोपी है उससे पहले एनआईए ने उमर के छह सहयोगियों को गिरफ्तार कर रखा है एजेंसी ने बताया कि वह इस आत्मघाती हमले से जुड़े नेटवर्क को पकड़ने के लिए कई राज्यों में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर लगातार तलाशी और पूछताछ कर रही है

गौरतलब है कि दूसरे अहम आरोपी आमिर राशिद अली की भी कस्टडी सात दिन बढ़ा दी गई है राशिद की बुधवार एनआईए कस्टडी खत्म हो रही थी जांच एजेंसी ने बताया कि जांच तेज की जा रही है और केस नंबर RC 212025NIADLI के तहत कई और सुरागों पर काम चल रहा है

मोबाइल वर्कस्टेशन लेकर चलता था उमर यूनिवर्सिटी में करता था केमिकल टेस्ट

जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आतंकी उमर अपने साथ एक बड़ा सूटकेस रखता था जिसे जांचकर्ताओं ने मोबाइल वर्कस्टेशन का नाम दिया है इसमें बम बनाने के उपकरण केमिकल कंपाउंड और कंटेनर मिले हैं पूछताछ में सामने आया कि उमर जहां भी जाता यही सूटकेस उसके साथ रहता

उमर अल फलाह यूनिवर्सिटी फरिदाबाद में मेडिकल प्रोफेशनल के तौर पर जुड़ा हुआ था गिरफ्तार आरोपी डॉ मुजमिल शकील ने बताया कि उमर अपने रूम में केमिकल रिएक्शन टेस्ट करता था यही पदार्थ बाद में आईईडी तैयार करने में इस्तेमाल हुए इससे पहले एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि उमर ने विस्फोटक सामग्री को असेंबल करने से पहले छोटे पैमाने पर कई बार परीक्षण किया था बाद में पुलिस ने उसके सूटकेस से बम बनाने वाला सामान बरामद किया

हादसे से ठीक पहले कार में पूरी की थी विस्फोटक तैयारी

जांच में यह भी सामने आया है कि उमर ने आधा तैयार आईईडी उसी हुंडई i20 कार में रखा था जिसमें धमाका हुआ हमले से कुछ देर पहले उसने एसीटोन जो नेल पॉलिश रिमूवर में होता है यूरिया और पाउडर शुगर मिलाकर अंतिम विस्फोटक मिश्रण तैयार किया पहले योजना थी कि हरियाणा से विस्फोटक सामग्री जम्मू कश्मीर ले जाई जाए जहां कुछ बड़ा हमला करने का इरादा था लेकिन यह योजना विफल रही

डॉ मुजमिल शकील ने जांचकर्ताओं को बताया कि उमर खुद को इस आतंकी मॉड्यूल का अमीर यानी प्रमुख कहता था वह नौ भाषाएं जानता था और मॉड्यूल में सबसे शिक्षित और रणनीतिक सोच रखने वाला व्यक्ति माना जाता था एनआईए का कहना है कि नेटवर्क के बाकी सदस्यों का पता लगाने के लिए जांच तेज गति से चल रही है और आने वाले दिनों में और बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version