Home भारत दिल्ली विधानसभा में परिसर में घुसा नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने कार...

दिल्ली विधानसभा में परिसर में घुसा नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की बरामद

दिल्ली विधानसभा परिसर में एक कार सुरक्षा को तोड़ते हुए अंदर गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।

delhi-police-detained-masked-man-who-entered-delhi-assembly-car seized, दिल्ली विधानसभा
फोटोः आईएएनएस

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा में सोमवार (6 अप्रैल) को सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। दिल्ली विधानसभा परिसर में एक नकाबपोश व्यक्ति ने कड़ी सुरक्षा वाले बाउंड्री गेट को तोड़कर जबरदस्ती प्रवेश किया। वह बिना किसी रोक-टोक के भागने में सफल रहा। ऐसे में विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, बाद में पुलिस ने नकाबपोश युवक को हिरासत में लिया है। उसे उत्तरी दिल्ली से हिरासत में लिया गया

विधानसभा परिसर में गेट नंबर 2 तोड़कर प्रवेश करने के लिए इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है। इसमें कथित तौर पर शामिल दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली विधानसभा घटना की पुलिस की कर रही जांच

समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर के मुताबिक, कार मालिक की पहचान भी कर ली गई है। उससे भी पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली विधानसभा परिसर में यह घटना दोपहर दो बजे के करीब हुई। उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर वाली अपनी कार में सवार नकाबपोश व्यक्ति ने गेट नंबर 2 पर लगे सुरक्षा बैरिकेड तोड़ दिए और भागने में कामयाब हो गया।

यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगालः संविधान चित्रकार के पोते और पत्नी का नाम SIR से गायब

उसने परिसर के अंदर पोर्च के पास एक फूलों का गुलदस्ता भी रख दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने दिल्ली स्पीकर की कार पर काली स्याही भी फेंकी।

पुलिस ने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और सभी तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं, जबकि अपराधी की तलाश जारी है।

टाटा सिएरा कार से तोड़ा गेट

यूपी-26 एजेड 8090 नंबर प्लेट वाली टाटा सिएरा कार ने वीआईपी प्रवेश द्वार पर लगे सुरक्षा गेट को तोड़ दिया, जहां 24 घंटे सीआरपीएफ जवान तैनात रहते हैं।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा कि पुलिस दल और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किसी भी खतरे की आशंका को खारिज करने के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया। वहीं राजधानी भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें – अमेरिका-ईरान संघर्ष खत्म होगा? 45 दिन के संघर्षविराम को लेकर चल रही बातचीत

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पंजीकरण संख्या वाली गाड़ी दोपहर करीब 2 बजे गेट नंबर 2 तोड़कर परिसर में दाखिल हुई।

सूत्रों के मुताबिक चूंकि यह मुख्य द्वार नहीं है इसलिए सदन के सत्र न होने पर इसके आसपास सुरक्षा अपेक्षाकृत कम रहती है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version