Home भारत दिल्लीः पुलिस के साथ हाथापाई के बाद JNU के 6 छात्रों के...

दिल्लीः पुलिस के साथ हाथापाई के बाद JNU के 6 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, JNUSU अध्यक्ष समेत 3 पदाधिकारी गिरफ्तार

JNUSU अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत 3 पदाधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिकस के साथ हुई झड़प में कई लोग घायल हुए थे। छात्रों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

delhi police booked six jnu students along with jnusu president nitish kumar and 2 others
दिल्ली पुलिस ने जेएनयू अध्यक्ष समेत 6 को किया गिरफ्तार, फोटोः एक्स

दिल्ली पुलिस ने रविवार, 19 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत तीन पदाधिकारियों और जेएनयू के छह छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। यह एफआईआर वसंत कुंज उत्तर पुलिस स्टेशन तक मार्च के बाद हुई पुलिस के साथ हुई झड़प के एक दिन बाद दर्ज की गई है। इस दौरान कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं, पुलिस ने जेएनयूएसयू अध्यक्ष समेत दो अन्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

यह मामला वसंत कुंज उत्तर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221, 121(2), 132 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया था।

JNUSU अध्यक्ष नितीश कुमार समेत 3 पदाधिकारी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा जेएनयूएसयू (JNUSU) के तीन पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अध्यक्ष नितीश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा, मुंतेहा फातिमा महासचिव हैं।

पुलिस ने कहा कि छह छात्रों को “बांध लिया” गया है। वहीं अन्य छात्रों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें मेडिकल जांच के बाद विश्वविद्यालय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

यह टकराव बीते हफ्ते शुरू हुए तनाव के बढ़ने का संकेत है। बीते गुरुवार, 16 अक्टूबर को जेएनयू के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज में आम सभा की बैठक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। वामपंथी छात्र समूहों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। एबीवीपी ने हालांकि दावा किया कि उसके सदस्यों पर शारीरिक हमला किया गया।

यह भी पढ़ें – बिहारः पूर्णिया में पूर्व मंत्री का टिकट कटने के बाद वायरल हुआ ऑडियो, सांसद पप्पू यादव समेत इन नेताओं पर गंभीर आरोप

इस घटना के बाद से जेएनयू (JNU) परिसर में सामाजिक न्याय के लिए सामाजिक मार्च के आह्वान वाले पोस्टर के लिए प्रचारित होने लगे। इनका आयोजन मुख्य रूप से वामपंथी समूहों द्वारा किया गया। इसके लिए #SOSJNU जैसे पोस्ट किए गए। यह मार्च वसंतु कुंज उत्तर पुलिस स्टेशन तक आयोजित था। कुछ छात्र कथित तौर पर हमला करने वाले एबीवीपी सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

छात्रों ने क्या आरोप लगाया?

छात्रों ने आरोप लगाया कि कई शिकायतों के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने हालांकि कहा कि वे छात्र नेताओं के साथ लगातार संपर्क में रहे और उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दावा किया था कि यूनियन ने पुलिस स्टेशन के घेराव के अपने आह्वान को वापस लेने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें – तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर, मुल्लापेरियार नदी उफान पर, कई गांव जलमग्न; कई ट्रेनें भी रद्द

पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे, 70-80 छात्र जेएनयू के पश्चिमी द्वार पर इकट्ठा हुए जिसमें छात्राएं भी शामिल थीं। छात्रों की आवाजाही को रोकने के लिए नेल्सन मंडेला मार्ग की ओर बैरिकेड्स लगाए गए थे। पुलिस ने छात्रों के समूह पर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

इस बीच वामपंथी छात्रों ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। छात्रों ने दावा किया कि जिन छात्रों ने शिकायत दर्ज की थी, उन्हें ही हिरासत में लिया गया। छात्रों ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के छात्रों की पिटाई की।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version