Homeभारतदिल्लीः नए साल से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 285 गिरफ्तार;...

दिल्लीः नए साल से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 285 गिरफ्तार; हथियार और ड्रग्स जब्त

नए साल से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 285 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं छापेमारी के दौरान हथियार और ड्रग्स भी बरामद किए हैं।

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में एक ओर नए साल की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं पुलिस ने रातभर एक अभियान चलाया जिसमें 250 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इनके पास से अवैध हथियार और चोरी की सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस ने यह अभियान त्योहारी भीड़भाड़ के दौरान अपराध को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया था। यह अभियान दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस द्वारा चलाया गया। इसका नाम आघात 3.0 दिया है। इसके तहत जिले के संवेदनशील इलाकों में समन्वित छापेमारी और जांच की गई। इसका उद्देश्य संगठित अपराथ गली-मोहल्ले के अपराधियों के अलावा बार-बार कानून तोड़ने वालों को पकड़ना था।

दिल्ली पुलिस ने की छापेमारी

इंडिया टुडे ने पुलिस के हवाले से लिखा कि शस्त्र अधिनियम, उत्पाद शुल्क अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम और जुआ अधिनियम की विभिन्न धाराओं सहित 285 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा नए साल के समारोहों के दौरान अपराध रोकने के उद्देश्य से 504 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

आदतन अपराधियों के खिलाफ लक्षित कार्रवाई के तहत 116 सूचीबद्ध बुरे चरित्र वाले लोगों को पकड़ा गया जबकि पुलिस ने छापेमारी के दौरान 10 संपत्ति अपराधियों और पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

इस अभियान में पुलिस ने भारत में निर्मित 21 बंदूकों सहित महत्वपूर्ण बरामदगी की है। इसमें 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू शामिल हैं। पुलिस की टीमों ने मादक पदार्थों और अवैध शराब की खेप भी बरामद की है। बरामद हुई सामग्री नए साल के जश्न से पहले बाजारों में पहुंचने का संकेत देती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पुलिस ने अवैध शराब के 12,258 क्वार्टर और 6.01 किलोग्राम गांजा बरामद किया। वहीं, जुएं से संबंधित मामलों में 2,30,990 रुपये कैश की बरामदगी हुई है।

पुलिस ने इस दौरान चोरी की हुई संपत्ति भी बरामद की। पुलिस ने कहा कि अभियान के दौरान छीने गए, लूटे गए या गुम हुए 310 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने अभियान के दौरान वाहन भी किए जब्त

वाहन चोर गिरोहों को करारा झटका देते हुए पुलिस ने 231 दो पहिया वाहन जब्त किए और एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया। तलाशी और सड़क जांच के दौरान पुलिस ने यह बरामदगी की।

पुलिस ने रातभर यह जांच अभियान चलाया और गश्त मारी। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर जांच, सत्यापन और लक्षित छापेमारी की। इसके तहत एहतियाती उपायों के रूप में 1,306 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभियान आघात 3.0 का उद्देश्य नए साल के जश्न के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर उठाए गए हैं। अक्सर नए साल के आसपास दिल्ली में अपराध में वृद्धि देखी जाती है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular