Home भारत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन,...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने भी गहरा शोक जताते हुए कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल पार्टी के प्रति निष्ठावान और समर्पित नेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।

0

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय राय, सचिन पायलट, दीपिका पांडे सिंह और प्रतिमा सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘एक्स’ पर लिखा कि श्रीप्रकाश जायसवाल जनता की सेवा और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित नेता थे। उनका जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कानपुर और यूपी की राजनीति में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वे सरल स्वभाव के, जमीन से जुड़े और सभी के बड़े भाई जैसे थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने भी गहरा शोक जताते हुए कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल पार्टी के प्रति निष्ठावान और समर्पित नेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने याद किया कि यूपीए-2 सरकार के दौरान कोयला मंत्री रहते हुए महागामा में 300 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए CSR फंड उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा।

कांग्रेस नेता प्रतिमा सिंह ने उन्हें एक बड़े व्यक्तित्व वाला, जमीन से जुड़ा और जनसेवा को अपना धर्म मानने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता के साथ भी उनका गहरा संबंध रहा और उनके मार्गदर्शन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजनीति और जनसेवा में अपनी पहचान बनाने वाले श्रीप्रकाश जायसवाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

यह खबर अभी अपडेट की जा रही है…

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version