Home भारत छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी,...

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, देखें टॉपरों की लिस्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस बार कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 77.15 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं के परिणाम भी उत्साहजनक रहे। इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 83.04 फीसदी रहा।

0
Noida: Students check for their roll numbers as they arrive to appear for the Class 10 board examination conducted by the Uttar Pradesh Board of Examinations at an examination centre in Noida on Wednesday, February 18, 2026. (Photo: IANS)

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की नियमित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल के परिणामों में एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है, जिन्होंने सफलता के प्रतिशत में लड़कों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं में 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस बार कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 77.15 फीसदी दर्ज किया गया। एक बार फिर छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 81 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 72 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, कक्षा 12वीं के परिणाम भी उत्साहजनक रहे। इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 83.04 फीसदी रहा। यहां भी छात्राओं ने बाजी मारी। 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 86.4 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 78.8 फीसदी दर्ज किया गया।

10वीं और 12वीं टॉपर्स की सूची

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस वर्ष तीन छात्र-छात्राओं ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इनमें अर्जुंदा की संध्या नायक, बलोदा की परीरानी प्रधान और मुंगेली के अशुल शर्मा शामिल हैं। वहीं दूसरे स्थान पर पांच छात्राओं ने 98.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। इनमें रिया केशवानी, रानू सिद्धमयी साहू, रेणुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध और नंदिता देवदन के नाम शामिल हैं।

12वीं बोर्ड परीक्षा में बलौदाबाजार जिले के जिज्ञासु वर्मा ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर ओमनी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर कृष महंत ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं चौथे स्थान पर रिया साहूस, शहनाज परवीन और ताहिर खान ने 97.6 प्रतिशत अंक के साथ जगह बनाई।

10वीं टॉपर्सतीन छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप

रैंकनामस्थानप्रतिशत
प्रथमसंध्या नायकअर्जुंदा99%
प्रथमपरीरानी प्रधानबलोदा99%
प्रथमअशुल शर्मामुंगेली99%
द्वितीयरिया केशवानी98.83%
द्वितीयरानू सिद्धमयी साहू98.83%
द्वितीयरेणुका प्रधान98.83%
द्वितीयदीपांशी बौद्ध98.83%
द्वितीयनंदिता देवदन98.83%

12वीं टॉपर्सजिज्ञासु वर्मा बने प्रदेश टॉपर

रैंकनामप्रतिशत
प्रथमजिज्ञासु वर्मा98.6%
द्वितीयओमनी98.2%
तृतीयकृष महंत97.8%
चतुर्थरिया साहूस97.6%
चतुर्थशहनाज परवीन97.6%
चतुर्थताहिर खान97.6%

‘प्रयास’ आवासीय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा में ‘प्रयास’ आवासीय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन रहा। टॉप-10 सूची में रायपुर के कई छात्रों ने जगह बनाई। इनमें दीपांशी बौद्ध ने 98.83 प्रतिशत के साथ दूसरी रैंक हासिल की। कल्पना यादव ने 98.67 प्रतिशत के साथ तीसरी रैंक, आदित्य बासु और विशाल यादव ने 98.33 से अधिक अंकों के साथ शीर्ष स्थानों में जगह बनाई। इसके अलावा कोमल कुमार पटेल, दिव्यांश साहू, तोषण दास साहू, हिमांशु कश्यप, भारती ओम प्रकाश और सौम्या साहू भी टॉप-10 सूची में शामिल रहे।

ये भी पढ़ेंः जनगणना 2027: यूपी में 7 मई से शुरू हो रही स्व-गणना, ऑनलाइन कैसे भरें मकान और परिवार से जुड़ी जानकारी?, जानें प्रक्रिया

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  4. सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version