HomeभारतCBSE Class 10th Result: सेशन-1 के 25 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी,...

CBSE Class 10th Result: सेशन-1 के 25 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी, 15 मई से सेशन-2 की परीक्षा

सीबीएसई की ओर से नए सिस्टम के तहत इस बार 10वीं की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसे दो सेशन में बांटा गया है। पहली 10th बोर्ड परीक्षा (सेशन-1) 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थी।

CBSE Class 10th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 (सेशन 1) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों – cbse.gov.in और results.cbse.nic.in – के साथ-साथ UMANG ऐप और DigiLocker पर प्राप्त कर सकते हैं।

2026 की सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं (सेशन-1) 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गईं थी, जिसमें लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए। ये परीक्षा देश के 8 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी।

DigiLocker के जरिए स्टूडेंट तुरंत अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी। 10वीं सेशन – 1 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी होता है। आप रिजल्ट इन जगहों से देख सकते हैं-

results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in

CBSE Class 10th Result: मेरिट लिस्ट नहीं

CBSE बोर्ड अब इन परीक्षाओं में मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। साथ ही कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड की ओर से सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को भी ये निर्देश दिया जाता है कि वे किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित नहीं करें।

सीबीएसई की ओर से नए सिस्टम के तहत इस बार 10वीं की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसे दो सेशन में बांटा गया है। पहली 10th बोर्ड परीक्षा (सेशन-1) 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थी। वहीं दूसरा बोर्ड एग्जाम (ऑप्शनल) 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा।

सेशन – 2 परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरी परीक्षा दे सकते हैं। जो छात्रा-छात्राएं दोनों बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, उनका वो रिजल्‍ट फाइनल माना जाएगा, जो ज्यादा अच्छा होगा। वहीं, तीन या इससे ज्यादा विषयों में फेल छात्रों को 2027 की परीक्षा देनी होगी।

यह भी पढ़ें- MP Board Result 2026: 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट और रिजल्ट चेक करने का Direct Link

कौन-कौन दे सकते हैं दूसरी परीक्षा, यहां समझे

सीबीएसई ने 25 जून, 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया था कि 2026 के परीक्षा सत्र से दो बोर्ड परीक्षा नीति लागू हो रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के अनुसार, कक्षा 10 के छात्रों को मई 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा के दौरान अधिकतम तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का अवसर दिया जाएगा।

15 अप्रैल (आज) कक्षा 10 की पहली परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्र अब तय कर सकते हैं कि वे दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं या नहीं। 17 मार्च की अधिसूचना के अनुसार, सभी इच्छुक छात्रों के लिए स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची प्रस्तुत की जाएगी।

दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे छात्रों को ध्यान देना होगा कि दूसरी परीक्षा के लिए वे अपने विषय में बदलाव नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरी परीक्षा में छात्र को लेकर जानकारियों में भी कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। दूसरी परीक्षा के लिए एग्‍जाम सेंटर भी वही पहले वाला होगा। इसके लिए अलग से रजिस्‍ट्रेशन करने की भी जरूरत नहीं है।

author avatar
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular